PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK यूरिया के लिए किसानों की लंबी कतारें, किल्लत से हालात बने गंभीर — चौधरी ने प्रशासन पर उठाए सवाल - Chittorgarh News

यूरिया के लिए किसानों की लंबी कतारें, किल्लत से हालात बने गंभीर — चौधरी ने प्रशासन पर उठाए सवाल

SHARE:

चित्तौड़गढ़। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में यूरिया खाद की कमी लगातार बढ़ती जा रही है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि महिलाओं, बुज़ुर्गों और युवाओं सभी को खाद की एक बोरी के लिए घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है। खाद वितरण केंद्रों के बाहर सैकड़ों मीटर लंबी कतारें मौजूदा अव्यवस्था की गवाही दे रही हैं।

सुबह होते ही किसान मोटरसाइकिलें एक ओर खड़ी कर लाइन में लग जाते हैं। तेज धूप में दस्तावेज़ हाथों में लिए घंटों खड़े रहकर वे अपनी बारी का इंतजार करते हैं। कई बुज़ुर्गों को जमीन पर बैठकर राहत लेनी पड़ रही है, जबकि महिलाओं की भी भारी भीड़ खाद केंद्रों पर देखी जा रही है।

 

किसानों का कहना है कि यूरिया की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन उसकी आपूर्ति बेहद कम है। कई किसानों ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से लाइन में लग रहे हैं, फिर भी उन्हें यूरिया नहीं मिल पा रहा।

 

किसान नेता राहुल चौधरी ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा, “अगर यूरिया वास्तव में पर्याप्त है, तो किसानों की ये लंबी कतारें किसकी गवाही दे रही हैं? महिलाएँ और बुज़ुर्ग घंटों धूप में खड़े हैं — यह स्थिति साफ दर्शाती है कि ज़मीनी स्तर पर व्यवस्था में भारी कमी है।”

उन्होंने प्रशासन से कागज़ी दावों से बाहर निकलकर वास्तविक स्थिति को समझने और किसानों को तुरंत राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *