चित्तौड़गढ़, 18 सितम्बर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार गाँव चलो अभियान के अंतर्गत जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ मौके पर ही, त्वरित एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराना है।

प्रभारी अधिकारी राजस्व एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने बताया कि 19 सितम्बर, शुक्रवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ये शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ उपखंड के घोसुण्डी एवं अरनिया पंथ में, गंगरार उपखंड के गोवलिया एवं गंगरार में,कपासन उपखंड के उमण्ड एवं करूकड़ा में, भोपालसागर उपखंड के भूपालसागर एवं बूल में, राशमी उपखंड के सिंहाना एवं पहुंना में, बेगूं उपखंड के बरनियास एवं मोतीपुरा में, रावतभाटा उपखंड के बडोदिया एवं झरझनी में, निंबाहेड़ा उपखंड के बरड़ा एवं गादोला में, भदेसर उपखंड के पीपलवास एवं नाहरगढ़ में, बड़ीसादड़ी उपखंड के अमीरामा एवं कीरतपुरा में तथा डूंगला उपखंड के लोठियानों एवं ईडरा ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, जलदाय, ऊर्जा, सहकारिता एवं महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






