PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK गरबा वर्कशॉप में उमड़ी महिलाओं की भीड़, गरबा सीखने का दिखा खास उत्साह - Chittorgarh News

गरबा वर्कशॉप में उमड़ी महिलाओं की भीड़, गरबा सीखने का दिखा खास उत्साह

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 18 सितम्बर। महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में मेवाड़ महोत्सव समिति द्वारा आयोजित नवरात्रि डांडिया महोत्सव जयकारा-2025 के तहत चल रही गरबा वर्कशॉप में महिलाओं और युवतियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।पंचायत समिति प्रधान देवेन्द्र कंवर भाटी ने वर्कशॉप का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

गरबा सीखने की ललक

समिति संयोजक गोपाल भूतड़ा और आयोजन सचिव अनुराग द्विवेदी ने बताया कि वर्कशॉप में गुजराती गरबा सीखने के लिए युवतियों और महिलाओं में होड़ मच गई। चार अलग-अलग बैचों में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने जोश और उमंग के साथ भाग लिया।
वर्कशॉप को आशिष केल्विन डांस स्टूडियो और अदिति बजाज ने कोरियोग्राफ किया।

महिलाओं ने की सराहना

वर्कशॉप में भाग लेने आई युवतियों साक्षी लढ्ढा, सपना समदानी, प्रियंका आगाल, निकिता जोशी सहित कई प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उनका कहना था कि मेवाड़ महोत्सव समिति ने महिलाओं और युवतियों को गुजराती गरबा सीखने का शानदार मंच उपलब्ध कराया।

सिल्वर जुबली पर खास आयोजन

समिति अध्यक्ष अनन्त समदानी ने बताया कि जयकारा 2025 इस बार अपनी सिल्वर जुबली (25वां वर्ष) मना रहा है। इसी अवसर पर महिलाओं और युवतियों के लिए कुछ नया करने की चाहत से इस वर्कशॉप की शुरुआत की गई।
उन्होंने बताया कि गरबा सीखने आई प्रतिभागियों के लिए जयकारा 2025 में विशेष राउंड का आयोजन किया जाएगा।

संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास

प्रधान देवेन्द्र कंवर भाटी ने कहा कि मेवाड़ महोत्सव समिति सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखने का सराहनीय प्रयास कर रही है। ऐसे आयोजनों में हर किसी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

इस अवसर पर समिति सचिव आशा पोखरना, इंद्रा सुखवाल, जया तोषनीवाल, लीला आगाल, सीमा सुखवाल, रेखा समदानी, ज्योति तिवारी, रीना जागेटिया ने उपरना पहनाकर भाटी का स्वागत किया।

कार्यक्रम की व्यवस्था में बंटी शर्मा, अंकित लढ्ढा, अनुराग बांगड़, विकास गंगवाल, बलजीत सिंह, सन्नी सुखवाल, हिमांशु जाजू सहित कई कार्यकर्ताओं का योगदान रहा।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *