चित्तौडगढ़। कोतवाली थाने में नकली खल बेचने का एक मामला दर्ज किया गया है, यह माल एक पिकअप गाड़ी में लाया गया था, जिसमें करीब 50 कट्टे भरे हुए थे। कोतवाली थानाधिकारी तुलसीराम ने बताया कि रामसहाय मालीवाल निवासी अयोध्यापुरी ने एक कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। रामसहाय राजाराम ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर हैं और मोहनभोग ट्रेडमार्क वाली कपास्या खली के अधिकृत विक्रेता हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चित्तौड़गढ़ में नकली खल बेची जा रही है, जो देखने में बिल्कुल असली मोहन भोग खल जैसी है, लेकिन असल में नकली है। इस सूचना पर रामसहाय मालीवाल के साथ उनके सहयोगी अमित जैन और कैलाश भंडारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने गाड़ी में लदी खल के कट्टों की जांच की। जांच में उन्होंने पाया कि यह खल असली मोहन भोग ब्रांड की नहीं है, बल्कि नकली है। व्यापारी ने बताया कि नकली माल बेचने से न केवल व्यापारिक नुकसान हो रहा है, बल्कि ब्रांड की साख भी खराब हो रही है और इससे पशुओं के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें विरचन्द नरसी कंपनी ने चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में नकली माल की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकृत एजेंट नियुक्त किया है। पिकअप चालक राहुल यादव से पूछा कि यह माल कहां से लाया गया है, तो उसने बताया कि उसने यह खल सिद्धार्थ ट्रेडिंग कंपनी मावली से भरी है। चालक ने यह भी कहा कि वह कंपनी के मालिक शुभम छाजेड़ के निर्देश पर यह खल चित्तौड़गढ़ में सप्लाई करता था। अब रामसहाय मालीवाल ने इस पूरे मामले की शिकायत कर दी है। उनका कहना है कि इस तरह की खल से किसानों और पशुपालकों के साथ भी धोखा होता है, क्योंकि नकली खल का उपयोग पशुओं के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर माल जब्त कर लिया है। पुलिस ने पशु पालन विभाग के अधिकारियो को खल सेम्पलिंग की जांच कराने के नमूने दिये है, जिसके बाद नकली खल पाये जाने पर आगे जहा से माल आया उस संबंध में जाँच की जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






