नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म के मामले में ईनामी आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़, 03 सितंबर। बेगूं थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे ₹5,000 के ईनामी आरोपी पहलवान भील को आखिरकार कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर जान-पहचान के बाद नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण किया और फरार हो गया। लगातार तलाश के बाद भी न मिलने पर पुलिस ने उस पर ईनाम घोषित किया था।
एएसपी रावतभाटा भगवतसिंह हिगड़, डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह और थाना प्रभारी शिवलाल मीणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने करीब 1800 किलोमीटर दूर कर्नाटक के चिकमगलूर जिले के घने जंगलों और कॉफी बागानों के बीच सर्च ऑपरेशन चलाकर आरोपी व पीड़िता को बरामद किया। 20 वर्षीय आरोपी पहलवानसिंह भील निवासी जिला गुना (म.प्र.) को पॉक्सो एक्ट, बलात्कार व अपहरण की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाकर बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया गया।
यह खबरें भी पढ़ें…
मार्बल ग्रेनाईट उद्योग में जीएसटी दर घटाकर 5 प्रतिशत की जाये: आक्या
“भक्ति का समंदर उमड़ा श्री सांवलिया जी में… लेकिन करोड़ों की तैयारियों पर उठे पारदर्शिता के सवाल”
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






