गैस पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने से मची अफरा-तफरी

SHARE:

गैस पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने से मची अफरा-तफरी

चित्तौडगढ़। शहर के नज़दीक स्थित बोजुंदा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खुदाई के दौरान अडानी गैस की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेज़ी से गैस का रिसाव होने लगा। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और अडानी गैस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए। यह घटना बिलिया गांव में स्थित गैस प्लांट से सरस डेयरी तक बिछाई गई गैस पाइपलाइन के मार्ग पर हुई। बताया गया कि एक जेसीबी मशीन से खुदाई का काम चल रहा था, तभी गलती से पाइपलाइन कट गई। इसके बाद गैस तेज़ी से लीक होने लगी और गड्ढे में भरे पानी में गुब्बारे निकलने लगे। इस स्थिति को देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह मय जाप्ता एंव रसद विभाग के अधिकारी सुमन तिवारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने अडानी गैस के कर्मचारियों को जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए, अधिकारियों ने कंपनी को यह भी निर्देश दिया कि वे पूरे क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगाएं और लोगों को गैस पाइपलाइन के बारे में जागरूक करें। इससे लोग सतर्क रहेंगे और अनजाने में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और समय रहते गैस रिसाव को रोक लिया गया।

यह खबरें भी पढ़ें….

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें