विधायक आक्या का जन्मदिन बनेगा “जन सेवा संकल्प दिवस” – पौधारोपण, सेवा, चिकित्सा शिविर से जुड़ेगा जनमानस

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का जन्मदिवस इस बार कुछ खास अंदाज़ में मनाया जाएगा। 5 सितंबर को यह दिन “जन सेवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाया जाएगा। जन्मदिन से पूर्व गुरुवार व शुक्रवार को सेवा, संस्कार और समाजहित से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।
गुरुवार को संगम महादेव भोईखेड़ा में पौधारोपण व अभिषेक से शुरुआत होगी।
चंदेरिया में मूकबधिर बच्चों की सेवा और भदेसर की प्रयास संस्था व नाहरगढ़ छात्रावास में बच्चों संग खुशियां बांटी जाएंगी।
विजयपुर राजकीय चिकित्सालय और कस्तूरबा गांधी छात्रावास में फल वितरण व पौधारोपण होगा।
झातला माताजी में पौधारोपण व कंबल वितरण तथा लालजी का खेड़ा में सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा।
वहीं शुक्रवार को महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित भरत बाग में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित होगा।
इस शिविर में उदयपुर के गीतांजली हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर हृदय, मस्तिष्क, स्पाइन, पेट-लिवर, हड्डी, गुर्दे, स्त्रीरोग, बाल रोग, त्वचा, नेत्र आदि रोगों की निःशुल्क जांच व परामर्श देंगे। खास बात यह है कि शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जोरों पर है और विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग इसमें भाग ले रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि विधायक आक्या का जन्मदिन इस बार जन सेवा और लोक कल्याण को समर्पित होगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंच सके।
यह खबरें भी पढ़ें…
“भक्ति का समंदर उमड़ा श्री सांवलिया जी में… लेकिन करोड़ों की तैयारियों पर उठे पारदर्शिता के सवाल”
“भव्य आतिशबाज़ी और करोड़ों का खर्च…
लेकिन भक्तों के लिए स्वच्छता, सड़क और प्रसाद तक नदारद!
वाह रे सांवरा… 🙏🔴 भव्य आतिशबाज़ी पर करोड़ों खर्च, भक्तों को निःशुल्क भोजन तक नहीं!
🔴 श्री सांवरिया सेठ के नाम पर मलाई खा रहे भ्रष्टाचारी!
🔴 सफाई नहीं, सड़कें टूटी, व्यवस्थाओं का बुरा हाल!
🔴 श्रद्धालुओं को सुविधाएं नदारद, लेकिन खर्च करोड़ों का दिखावा!
श्री सांवरियाजी एकादशी मेला में भव्य आतिशबाजी में किए करोड़ों खर्च लेकिन श्रद्धालुओं को निःशुल्क प्रसाद और भोजन नहीं, सड़के नहीं, प्रशासन और मंडल भ्रष्टाचार का बोलबाला वाह रे सांवरा
#सांवरा_सेठ #सांवलियाजी #जलझूलनी_एकादशी #चित्तौड़गढ़ #भ्रष्टाचार #BreakingNews #मेला2025 #भक्त_परेशान #NewsUpdate #वाह_रे_सांवरा #भक्ति_विरुद्ध_भ्रष्टाचार #सांवरा_मेला
“भव्य आतिशबाज़ी पर करोड़ों खर्च… लेकिन भक्तों के लिए प्रसाद और सफाई नहीं। क्या ये सही है?”
✅ बिल्कुल गलत
❌ सही है , पारदर्शिता होनी चाहिए
https://www.instagram.com/reel/DOIarRFE2Ih/?igsh=MXBwNTRxOG84MHJiYw==
📢 चित्तौड़गढ़ ब्रेकिंग
नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में कर्नाटक से 5 हज़ार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार ❗
👉 पुलिस ने 1800 किलोमीटर दूर जंगल और पहाड़ों से पीड़िता को सकुशल बरामद किया।
#ChittorgarhNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #Chittorgarh #RajasthanNews #POSCOAct #JusticeForVictim #IndianPolice #CrimeReport #SocialMediaCrime #PoliceSuccess
https://www.instagram.com/reel/DOIb3Xlk3Pa/?igsh=Z29mYXo1MTZnc2M5
मार्बल ग्रेनाईट उद्योग में जीएसटी दर घटाकर 5 प्रतिशत की जाये: आक्या








