चित्तौड़गढ़। मंगलवाड़ कस्बे में मंगल मूर्ति पार्किंग यार्ड से वाहनों की बैटरियां चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए सलूम्बर जिले के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी 10 से अधिक आपराधिक वारदातों में लिप्त रहे हैं और कई मामलों में वांछित थे।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 2 अगस्त की रात मंगल मूर्ति कॉलोनी के पीछे स्थित पार्किंग यार्ड से अज्ञात बदमाशों ने कई गाड़ियों की बैटरियां चोरी कर ली थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन और डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी भगवानलाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
मुखबिर की सूचना पर टेकन थाना भींडर क्षेत्र में दबिश देकर 6 आरोपियों को डिटेन किया गया। पूछताछ में इन्होंने वारदात कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपियों में — सुरेश डांगी (20) निवासी मानपुरियो का गुड़ा, थाना कुण, सलूम्बर, लालु उर्फ लाला मीणा (25) निवासी डुमो तालाब, थाना कुण, सलूम्बर, नरेश मीणा (25) निवासी डुमो तालाब, थाना कुण, सलूम्बर, जगदीश चंद्र मीणा (20) निवासी उमरकोटा, थाना लसाड़िया, सलूम्बर, मुकेश मीणा (23) निवासी कंडेला, थाना लसाड़िया, सलूम्बर, डालचंद मीणा (22) निवासी रेलमहूड़ी, थाना लसाड़िया, सलूम्बर
कई वारदातों का हुआ खुलासा:
पूछताछ में आरोपियों ने मंदसौर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और राजसमंद जिले में मंदिरों, सरकारी स्कूलों, सड़क निर्माण स्थलों और फैक्ट्रियों से लोहे के पाइप, एंगल, गेहूं, गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रॉनिक सामान व पानी की मोटरें चोरी करने की वारदातें कबूल की हैं।
आरोपी सुरेश डांगी, नरेश मीणा और लालु मीणा के खिलाफ पूर्व में भी चोरी व नकबजनी के दर्जनों प्रकरण दर्ज हैं और ये थाना कुण, लसाड़िया व भींडर में वांछित चल रहे थे।
विशेष योगदान — प्रकरण को ट्रेस आउट करने में कांस्टेबल प्रेमाराम, थाना मंगलवाड़ का विशेष योगदान रहा।
यह खबरें भी पढ़ें…
विश्व आदिवासी दिवस: वाद्य यंत्रो व पारम्परिक शस्त्रों के साथ धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
विधायक आक्या ने संतो का आशीर्वाद लेकर सुख समृद्ध की कामना की
मदरसा बोर्ड चेयरमैन एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रदेशाध्यक्ष चोपदार का किया स्वागत
चित्तौड़गढ़: कॉलोनी में युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस अधीक्षक ने ली जिले के पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी
बहनों का स्नेह अंधेरों में भी देता है सफलता की राह : वन मंत्री संजय शर्मा
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता







