विश्व आदिवासी दिवस:  वाद्य यंत्रो व पारम्परिक शस्त्रों के साथ धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

SHARE:

चित्तौडगढ़। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 1994 में घोषित विश्व आदिवासी दिवस रविवार को शहर में राणा पूंजा भील समाज विकास संस्थान द्वारा धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राणा पूंजा भील समाज विकास समिति द्वारा शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आदिवासी वाद्य यंत्र, मांदल-थाली, ढोल-थाली, मसकबाजा पर नाचते, इंदिरा गांधी स्टेडियम से रवाना हुए जो कलेक्ट्रेट चौराहा, महाराणा प्रताप सेतु पुलिया, सुभाष चौक होते हुए ईनाणी सीटी सेंटर प्रांगण पहुंच शोभायात्रा सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा में सैकड़ों समाज के युवा वाद्य यंत्र और ढोल की थाप पर पारम्परिक हथियार जिसमें तीर कमान, भाला, तलवार लेकर नाचते हुए चल रहे थे। शहर मंे निकाली गई शोभायात्रा के दौरान पुलिस के आलाधिकारियों सहित पर्याप्त मात्रा में जाप्ता तैनात रहा। शोभायात्रा के कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुुंचने पर समाज के लोगों ने जमकर पारम्परिक नृत्य किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें