चित्तौड़गढ़: कॉलोनी में युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा रोड पर स्थित तुलसी एन्क्लेव कॉलोनी में सोमवार देर रात एक युवती का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, और उसकी उम्र नाबालिग बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है, जिसके चलते पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान नेहरू नगर क्षेत्र में एक किराए के मकान को सील किया गया है, जहां से शव मिलने की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने मौके को सील कर साक्ष्यों की सुरक्षा हेतु कड़ी निगरानी लगाई है, जबकि एफएसएल और मेडिकल टीम मौके पर पहुंचने की तैयारी में हैं। जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें सक्रिय रूप से जुटी हैं।
शहरवासियों में इस घटना को लेकर भय और चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने के प्रयास में जुटी हुई है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: Ilyas
पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता







