सीबीएन की बड़ी कार्रवाई: 1.900 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 28 जुलाई। (इलियास मोहम्मद) केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन.) चित्तौड़गढ़ सेल ने मादक पदार्थों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत शुक्रवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की। विशिष्ट सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में अधिकारियों ने 9 मील चौराहा, चित्तौड़गढ़–कपासन रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसके पास से 1.900 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीएन टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध अफीम की डिलीवरी देने जा रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने एक विशेष टीम गठित कर मौके पर भेजा। संदिग्ध की पहचान होते ही उसे रोका गया, लेकिन उसने अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की। हालांकि, सीबीएन की सतर्क टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखे एक कपड़े के थैले से 1.900 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत कानूनी कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल (कोटा) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

सीबीएन ने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें नशा या मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वह इसे गोपनीय रूप से साझा कर सकते हैं।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें