PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK लगातार बारिश से चित्तौड़गढ़ जिले के जलाशयों में बढ़ी पानी की आवक, गंभीरी बांध में पहुंचा 19 फीट पानी - Chittorgarh News

लगातार बारिश से चित्तौड़गढ़ जिले के जलाशयों में बढ़ी पानी की आवक, गंभीरी बांध में पहुंचा 19 फीट पानी

SHARE:

चित्तौड़गढ़, 28 जुलाई (इलियास मोहम्मद)। जिले में बीते 8–10 दिनों से लगातार जारी बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। रुक-रुक कर हो रही रिमझिम फुहारों के बीच रविवार रात से सोमवार सुबह तक भी बारिश का दौर जारी रहा। वहीं मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही बारिश से जिले के जलाशयों में पानी की आवक तेज हो गई है।

गंभीरी बांध।

 

विशेष तौर पर गंभीरी बांध में इस समय 19 फीट तक पानी भर चुका है, जबकि इसकी कुल भराव क्षमता 21 फीट है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि जलाशयों की स्थिति जल्द ही पूर्ण भराव की ओर बढ़ सकती है।

 

प्रमुख जलाशयों में वर्षा और पानी की आवक (28 जुलाई 2025 को सुबह 8:30 बजे तक)

क्रम जलाशय का नाम तहसील पिछले 24 घंटे में वर्षा (मिमी) कुल वर्षा 1 जून से (मिमी) कुल आवक (मिमी)

1 गंभीरी बांध निम्बाहेड़ा 57.00 601.0 658.0

2 वानपुर बांध डूंगला 67.00 244.0 311.0

3 बस्सी बांध बर्सी 47.00 756.0 803.0

4 ओराई बांध बेगूं 43.00 763.0 806.0

5 बडगांव बांध मावली (उदयपुर) 17.00 428.0 445.0

6 भूपालसागर बांध भूपालसागर 17.00 298.0 315.0

7 कपासन बांध      कपासन 23.00 470.0 493.0

8 सन्देसर (डीके फीडर) राजसमंद रेलमगरा 25.00 394.0 419.0

9 मातृकुंडिया बांध राशमी 15.00 292.0 307.0

तहसीलवार वर्षा की स्थिति (28 जुलाई 2025)

क्रम स्थान पिछले 24 घंटे में वर्षा (मिमी) कुल वर्षा (1 जून से)

1 चित्तौड़गढ़ (IMD) 41.00 618.0

2 गंगरार 30.00 745.0

3 राशमी 21.00 429.0

4 बेगूं 80.00 593.0

5 निम्बाहेड़ा 117.00 675.0

6 कपासन 21.00 338.0

7 डूंगला 67.00 282.0

8 बड़ीसादड़ी 52.00 311.0

9 बस्सी 31.00 769.0

10 भूपालसागर 20.00 351.0

11 भैंसरोड़गढ़  20.00 351.0

 

समग्र औसत वर्षा (28 जुलाई 2025 तक):

वार्षिक औसत (चित्तौड़गढ़ जिला): 750 मिमी

28 जुलाई तक औसत वर्षा: 566.00 मिमी

आज की औसत वर्षा (24 घंटे में): 75.47 मिमी

जिले के प्रमुख बांध और जलाशय तेजी से भरते जा रहे हैं। यदि अगले दो दिनों में भी भारी बारिश होती है तो अधिकांश जलाशयों में जल स्तर अधिकतम सीमा तक पहुंच सकता है। प्रशासन द्वारा जलाशयों की निगरानी की जा रही है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह खबरें भी पढ़ें…

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *