बोलेरो की टक्कर से बाईक सवार भाभी-ननंद की मौत, चालक गंभीर घायल

SHARE:

Bike rider Bhabhi-Nanand died in collision with Bolero, driver seriously injured

Ilyas
इलियास

चित्तौडग़ढ़। शहर के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में दो भाभी-ननंद की मौत हो गई, वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिये उदयपुर रेफर किया गया, घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने अनुसूचित जाति जनजाति महासभा के बैनर तले पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट चैराहे पर प्रदर्शन कर बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही कर मुआवजा राशि की मांग की। जानकारी के अनुसार बराड़ा निवासी 40 वर्षीय रमेश पिता रूपाजी जटिया, 35 वर्षीय पत्नी सुगना दोनों रमेश की बहन 50 वर्षीय कमला पत्नी रामलाल जटिया को उसके ससुराल बाईक से ओडूंद छोड़ने जा रहे थे, उस दौरान गलत दिशा से बजरी डंपर का पीछा कर रही बोलेरो ने बाईक को टक्कर मार दी, जिससे कमला की मौके पर ही मौत हो गई, वही रमेश व उसकी पत्नी सुगना गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें जिला चिकित्सालय में लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर अवस्था में उदयपुर के लिये रेफर किया गया, जहां मार्ग में सुगना ने भी दम तोड़ दिया।घटना के दौरान बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंच घटना की जानकारी लेते हुए बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घायल रमेश का उदयपुर में उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण जिला चिकित्सालय में एकत्रित हो गये, जहां से अनुसूचित जाति जनजाति महासभा के बैनर तले ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट चैराहा तक पैदल मार्च निकाल मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक विनय चैधरी, कोतवाल भवानी सिंह, सदर थानाधिकारी निरंजन प्रताप सिंह मय जाप्ता मौजूद रहें। ग्रामीणों ने बोलेरो चालक के विरूद्ध कार्यवाही एंव मृतक परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

यह खबरें भी पढ़ें…

बुजुर्ग के साथ लूट व अपहरण का पुलिस ने किया खुलासा — चार शातिर बदमाश गिरफ्तार, कई जिलों में कर चुके वारदात

शहर के थैला थड़ी वालों को रोजगार के लिए उचित स्थान मुहैया कराने की मांग

शेख़ समाज वेलफेयर सोसायटी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,प्रथम कार्यकारिणी गठित

दाधिच समाज के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित

शहर में घुसे भालू का सफ़ल रेस्क्यू, वन्यजीव अभ्यारण में सुरक्षित छोड़ा

स्विफ्ट कार से 195 किलो डोडाचूरा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार – पुलिस पर की थी फायरिंग

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Comment