जिला कलेक्टर व नप प्रशासक को सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। हाल ही में अतिक्रमण हटाये की कार्यवाही में बरसों से लगे हुए स्थानीय थैला थड़ी वालों को हटाये जाने पर उनके रोजगार संकट पैदा होने तथा परिवार के पालन पोषण में आ रही कठिनाईयों को लेकर उचित स्थान मुहैया करा कर रोजगार सुचारू कराये जाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर व नगर परिषद प्रशासक को ज्ञापन सौंपा।
जिला कांग्रेस महामंत्री अरूण कण्डारा के नेतृत्व में प्रभावित फल सब्जी फ्रूट, जूते, चप्पल, कप प्लेट जैसे स्थानीय रोजगारकर्ताओं ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि हाल ही में चलाये गये अतिक्रमण में दैनिक रोजगार करने वाले थैला थड़ी वालों हटाया गया। स्थानीय लोग यहाँ बरसों से ही रोजगार कर रहे हैं। इन्हें हटाये जाने से इनको अपने परिवार का पालन पोषण करने में भी कठिनाईयाँ हो रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई जिनके पास वेण्डर कार्ड वगैरह भी है। सभी ने एक स्वर में दैनिक रोजगार करने वाले स्थानीय लोगों को उचित जगह मुहैया करा कर इनके रोजगार की समुचित व्यवस्था कराये जाने की की मांग की ताकि ये दैनिक रोजगारकर्ता प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए अपना रोजगार करेंगे।
इस दौरान कांग्रेस महामंत्री अरूण कण्डारा, रजनीश भाण्ड, बोतलाल माली, देवीलाल खटीक सहित कईं दैनिक मजदूरी करने वाले महिला, पुरूष उपस्थित रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
क्या सोनिया गांधी वापस नहीं कर रही जवाहरलाल नेहरू के इतिहासपरक पत्र?
क्या अमेरिकी बॉम्बर ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह किया है?
स्विफ्ट कार से 195 किलो डोडाचूरा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार – पुलिस पर की थी फायरिंग
शहर में घुसे भालू का सफ़ल रेस्क्यू, वन्यजीव अभ्यारण में सुरक्षित छोड़ा
दाधिच समाज के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






