PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जिले में नारकोटिक्स विभाग कर रहा किसानों को टारगेट : जाड़ावत - Chittorgarh News

जिले में नारकोटिक्स विभाग कर रहा किसानों को टारगेट : जाड़ावत 

SHARE:

Narcotics department is targeting farmers in the district: Jadawat 
चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने केंद्र सरकार के नारकोटिक्स विभाग प निशाना साधा है।  उन्होंने कहा की चित्तौड़गढ़ का नारकोटिक्स विभाग बेगुनाहों को टारगेट कर रहा है, आम आदमी के घरों पर तलाशी और छापे डाले जा रहे है, नारकोटिक्स विभाग की इस कार्य प्रणाली से काश्तकार मानसिक रूप से प्रताड़ित हुए हैं।
उन्होंने बताया की कि नारकोटिक्स विभाग द्वारा निर्दोष किसानों को अफीम व तस्करी के झूठे प्रकरण में फंसाया जा रहा है, जिससे आम किसान घबराया हुआ है विभाग निरकुंश हो गया है भाजपा राज्य एवं केन्द्र में किसान हितैषी होने का झूठा दावा करती है। आज किसान अफीम और डोडे चूरे के नाम पर किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है, जिस पर सरकार और उसके जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए है ।
भाजपा जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय सांसद को इस मामले को संज्ञान में लेकर इस विभाग पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा की नारकोटिक्स विभाग द्वारा यदि निर्दोष किसानों को झूठे केस में फंसाया जाता है तो ग्रामीण किसान के साथ कांग्रेस पार्टी को आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा जिसकी समस्त जवाबदारी नारकोटिक्स विभाग की रहेगी।
यह खबरें भी पढ़ें…
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *