PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 3एस इंटीग्रेटेड शोरूम एवं वर्कशॉप का उद्घाटन - Chittorgarh News

3एस इंटीग्रेटेड शोरूम एवं वर्कशॉप का उद्घाटन

SHARE:

Inauguration of 3S Integrated Showroom and Workshop

चित्तौड़गढ़। निसान मोटर इंडिया प्रा. लि. ने उदयपुर में नए नमो निसान 3एस फैसिलिटी के उद्घाटन के साथ राजस्थान में अपनी मौजूदगी को मजबूत किया है। यहां एक ही छत के नीचे सेल्स, सर्विस एवं स्पेयर पार्ट्स सपोर्ट मिल सकेगा। सेलिब्रेशन मॉल के पास 10 वर्गफीट में बने इस अत्याधुनिक केंद्र में 2 हजार वर्ग फीट में शोरूम और 8 हजार वर्गफीट में सर्विस वर्कशॉप है। नए नमो निसान 3एस फैसिलिटी का उद्घाटन निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने किया। नया केंद्र उच्च गुणवत्ता की सुविधाओं से युक्त है और यहां अच्छी तरह से प्रशिक्षित, जानकार और उत्साही सेल्स एवं सर्विस प्रोफेशनल्स को नियुक्त किया गया है, जिससे ग्राहकों को एक्सेप्शनल वैल्यू मिले। इस अवसर पर सौरभ वत्स ने कहा कि नमो निसान के साथ मिलकर जीवंत शहर उदयपुर में 3एस फैसलिटी की लॉन्चिंग के साथ अपने फुटप्रिंट को विस्तार देते हुए हमें खुशी हो रही है। यह अपने ग्राहकों को विश्वस्तरीय प्रोडक्ट्स, सर्विस एवं एक्सपीरियंस देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उदयपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और बढ़ती आर्थिक क्षमता ने इसे हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार बना दिया है और हमें विश्वास है कि नया केंर्द्र यहां ग्राहकों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने में हमारे लिए मददगार होगा। हम इनोवेशन, एक्सीलेंस एवं ट्रस्ट के साथ उन्हें सर्विस देने के लिए उत्साहित हैं। निसान भारत में अपने परिचालन, डीलर्स, पार्टनर्स एवं ग्राहकों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और यहां हमारी विकास योजनाएं अप्रभावित तरीके से आगे बढ़ती रहेंगी।

यह खबरें भी पढ़ें…

बारिश के बाद तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहाना – लोगों ने ली राहत की सांस

विमान हादसे के मृतकों को हेरिटेज जोन मंडल ने सुभाष चौक पर कैंडल जला कर किया नमन

फर्जी विक्रय अनुबंध के मामले में षड्यन्त्रकर्ता मुख्य अभियुक्ता सहित तीन महिलाएं गिरफ़्तार

पानी की मोटरें चोर गिरोह का सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे

https://www.facebook.com/share/v/17MMzFFNyZ/

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *