अल्टो कार में डोडा चुरा का कर रहा था परिवहन

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना पारसोली द्वारा मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध धरपकड कार्यवाही करते हुए गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान एक अल्टो कार में तस्करी कर ले जाया जा रहा 45 किलो 460 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध रुप से मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले तस्करो पर प्रभावी कार्यवाही के मध्यनजर एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह के निर्देशन व थानाधिकारी थाना पारसोली प्रेमसिंह के नेतृत्व में एएसआई भैरूलाल, कांस्टेबल. जितेन्द्र, मनोज, प्रितम, सोनाराम, राजेन्द्र, शिशराम व हरिकृष्ण द्वारा गुरुवार को मादक पदार्थो की धरपकड हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारसोली के सामने आकस्मिक नाकाबंदी आयोजित की गई।
नाकाबंदी के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 कोटा चितौडगढ़ लेन पर कोटा की तरफ से एक अल्टो कार तेज गति से आती हुई नजर आयी, जिसको रुकवाने पर चालक ने कार को भगाने का प्रयास किया जिसे पुलिस जाब्ता ने घेरा देकर पकडा। पुलिस को देखकर चालक के भागने को संदिग्ध होने पर कार की तलाशी ली गई तो कार में तीन प्लास्टिक के कट्टो में कुल 45 किलो 460 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा पाया गया। उक्त कार व अवैध डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी बेगूं थानांतर्गत सुवाणिया निवासी शांतिलाल पुत्र विश्राम गंवार बंजारा को गिरफ्तार कर थाना पारसोली पर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें…
*हुंडई वेन्यू कार से 3 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा बरामद – Chittorgarh News*
*राज्यपाल राजस्थान महामहिम हरिभाऊ बागड़े होंगे मुख्य अतिथि – Chittorgarh News*
*हरित विकास का उदाहरण वेस्ट लेण्ड पर विकसित ग्रीन बेल्ट – Chittorgarh News*
*‘महिलाएं वृक्षों के लिए’ नामक वृक्षारोपण अभियान शुरुअभियान – Chittorgarh News*
*डंपर से सीबीएन टीम को टक्कर मारने का प्रयास, 6 क्विंटल से अधिक डोडा चूर जब्त, – Chittorgarh News*
डंपर से सीबीएन टीम को टक्कर मारने का प्रयास, 6 क्विंटल से अधिक डोडा चूर जब्त,
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






