PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK ट्रक से 23 टन से अधिक अवैध खेर की लकड़ी जब्त, दो आरोपी गिरफ़्तार - Chittorgarh News

ट्रक से 23 टन से अधिक अवैध खेर की लकड़ी जब्त, दो आरोपी गिरफ़्तार

SHARE:

More than 23 tonnes of illegal Kher wood seized from truck, two accused arrested
चित्तौड़गढ़। जिले की सदर निम्बाहेडा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में नाकाबन्दी के दौरान एक ट्रक में अवैध रूप से परिवहन किया जा रही 23 टन से अधिक खेर की लकड़ी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही के तहत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी संजय शर्मा के निर्देश पर एएसआई कैलाश चन्द्र व पुलिस जाब्ता हैड कांस्टेबल पुष्पराजसिंह, कांस्टेबल जगदीश, दयाराम, अमित, धर्मचन्द, जीवनलाल व सुरेश द्वारा रानीखेड़ा चोराये पर नाकाबन्दी के दौरान एक लिलेण्ड ट्रक में भरी अवैध खैर की गिली लकडी व छिली हुई लकडी के गटटे कुल वजन 23 टन 820 किलोग्रा एंव खैर की गिली लडकी के परिवहन मे प्रयुक्त वाहन लिलेण्ड ट्रक को जब्त किया गया। मौके से ट्रक चालक एमपी के मंदसौर जिले के दलौदा थानांतर्गत नई फतेह गढ़ निवासी 41 वर्षीय जाकीर खान पुत्र बशीर खान व खलासी एमपी के मंदसौर जिले के तोड़ा गुदरी थाना सिटी कोतवाली मन्दसौर निवासी 38 वर्षीय मुबारीक बेग पुत्र ईशाक बेग को गिरफ़्तार किया गया।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

*हिन्दुस्तान ज़िंक के अग्निशमन दल की सहायता से बेगूं में 20 घंटे की मशक्कत के बाद बायोमास की आग पर पाया काबू – Chittorgarh News*

हिन्दुस्तान ज़िंक के अग्निशमन दल की सहायता से बेगूं में 20 घंटे की मशक्कत के बाद बायोमास की आग पर पाया काबू

*रंग तेरस पर रंगो से सराबोर हुए शहरवासी – Chittorgarh News*

रंग तेरस पर रंगो से सराबोर हुए शहरवासी

*करीब 40 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

करीब 40 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी गिरफ़्तार 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *