One accused arrested with 135 grams of brown sugar
चित्तौड़गढ़। जिले की बस्सी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मोटर साईकिल पर सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 135 ग्राम ब्राउनशुगर को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया हैं, वहीं बाईक पर सवार दूसरा व्यक्ति बाईक लेकर भाग गया।

जिला पुलिस सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी सरिता सिह एवं डीएसपी ग्रामीण चितौडगढ शिव प्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण मे एसएचओ बस्सी मनीष वैष्णव व जाप्ता कांस्टेबल मनिवास, नन्दकिशोर, विजेश व शंकर लाल द्वारा थाना क्षेत्र में सोनगरो की खेड़ी के पास नाकाबन्दी के दौरान एक बाईक पर सवार दो व्यक्तियों को रुकवाने का प्रयास किया तो एक आरोपी गंगरार थानांतर्गत जीवा नायको का खेडा निवासी 40 वर्षीय दाउ उर्फ दाउडिया पुत्र चतरा बंजारा को गिरफतार कर उसके कब्जे से 135 ग्राम ब्राउनशुगर (क्रूड) जब्त किया गया, मौके से एक आरोपी गंगरार थानांतर्गत जीवा नायको का खेडा निवासी रतनलाल पुत्र कनीराम बंजारा मोटर साइकिल से फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट मे प्रकरण दर्ज किया गया। जिससे विस्तृत अनुसंधान जारी है।
यह ख़बरें भी पढ़ें…
*राणा सांगा का जीवन स्वतंत्रता, साहस और बलिदान का प्रतीक : मुख्यमंत्री – Chittorgarh News*
राणा सांगा का जीवन स्वतंत्रता, साहस और बलिदान का प्रतीक : मुख्यमंत्री
*एक किलो 640 ग्राम अवैध अफ़ीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*
*नवगठित जीएसएस समिति का किया स्वागत – Chittorgarh News*
*पारसौली थाना पुलिस ने बाइक सवार से पकड़ी 2 किलो से अधिक अफ़ीम – Chittorgarh News*
पारसौली थाना पुलिस ने बाइक सवार से पकड़ी 2 किलो से अधिक अफ़ीम
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






