PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कल्याणनगरी में वेदपीठ के फागोत्सव में हजारों भक्त सतरंगी अबीर गुलाल से हुए सराबोर - Chittorgarh News

कल्याणनगरी में वेदपीठ के फागोत्सव में हजारों भक्त सतरंगी अबीर गुलाल से हुए सराबोर

SHARE:

Thousands of devotees were drenched with colorful abir gulal during the Fagotsav of Vedpeeth in Kalyannagari

निम्बाहेड़ा। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ की ओर से अपनी परंपरा अनुसार होलिका दहन के द्वितीय दिवस फाल्गुन शुक्ला पूर्णिमा को आयोजित भव्य फागोत्सव ने कल्यानगरी में नया इतिहास रचा। इस मौके पर मंदिर परिसर में आयोजित फागोत्सव ने बृज की होली की अनुभूति कराते हुए हजारों कल्याण भक्तों को सतरंगी अबीर गुलाल और 51 प्रकार के फूलों से खेली गई होली से ऐसा रंग जमा मानो भक्त और भगवान एकाकार हो गए हो। इस मौके पर ठाकुर जी को 56 भोग की तरह नानाविध प्रकार के अबीर, गुलाल, पुष्प एवं इत्र न्यौछावर कर जब प्रसिद्ध भजन गायक मुख्य रसिया गायन गोवृत्ति संत प्रहलाद कृष्ण महाराज गिलुण्ड, प्रसिद्ध भजन गायक दीपक गंधर्व सरवानिया एवं साथियों द्वारा फाल्गुनी रसिया की तर्ज पर ठाकुर जी का आह्वान करते हुए अपने ही अंदाज में होली खेलो तो कल्लाजी वेदपीठ आइजो जी सुनाकर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस बीच हजारों भक्तों ने अपने आराध्य को अबीर, गुलाल के साथ प्राकृतिक पलाश के फूलों के रंग से सराबोर करने के साथ ही ठाकुर जी की ओर से भी भक्तों पर जब पुष्प और गुलाल की वर्षा की गई, तो मनोहारी दृश्य देखते ही बनता था।

इस बीच गायकों ने होलिया में उड़े रे गुलाल कल्लाजी थारा मन्दिर में भक्तों को सुनाकर भक्तों को नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। हर कोई भक्त अपने ही अंदाज में होली के मनाने अपने आराध्य से सच्ची श्रद्धा भावना से जुड़कर कर कल्याण के रंग में रंगने को विवश हो गया। लगभग 3 घंटे चले फागोत्सव के दौरान भक्तों की मौज मस्ती देखने योग्य थी। हर भक्त ठाकुर जी रंग में रंग कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा था। मुख्य रसिया गायन गोवृत्ति संत प्रहलाद कृष्ण महाराज गिलुण्ड, प्रसिद्ध भजन गायक दीपक गंधर्व सरवानिया, सहायक गायक देवकिशन शर्मा, ऑर्गन वादक राजाराम गंधर्व, ढोलक वादक पुष्कर वैष्णव, ओटो पेड वादक भरत शर्मा एवं ढोलक वादक दिलीप गंधर्व ने संगत करते हुए माहौल को द्विगुणित कर दिया। फागोत्सव के पश्चात समस्त भक्तों को वेदपीठ की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। फागोत्सव के इस भव्य आयोजन में वेदपीठ के आचार्यो, बटुकों, पदाधिकारियों, वीर-वीरांगनाओं, कृष्णा शक्तिदल की माता बहनों, शक्ति दल की बालिकाओं, कल्यानगरीवासियों सहित आसपास के गांवों एवं हजारों कल्याण भक्तों ने सहभागिता निभाते हुए पिछले कई वर्षों के फागोत्सव के रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रच दिया।

यह खबरें भी पढ़ें…

*सैनिक स्कूल में कक्षा 12 वीं के छात्रों को दी भाव भीनी विदाई – Chittorgarh News*

सैनिक स्कूल में कक्षा 12 वीं के छात्रों को दी भाव भीनी विदाई

*760 ग्राम अवैध अफीम जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार – Chittorgarh News*

760 ग्राम अवैध अफीम जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

*17 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते दो गिरफ्तार – Chittorgarh News*

17 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते दो गिरफ्तार

*5 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफतार, स्विफ्ट कार जब्त – Chittorgarh News*

5 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफतार, स्विफ्ट कार जब्त

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *