PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चार साल पहले पिकअप चोरी में वांछित आरोपी एमपी के दलौदा से गिरफ्तार - Chittorgarh News

चार साल पहले पिकअप चोरी में वांछित आरोपी एमपी के दलौदा से गिरफ्तार

SHARE:

Wanted accused in pickup theft four years ago arrested from Dalauda in MP 

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेडा थाना क्षेत्र से चार साल पहले हुई पिकअप चोरी के मामले में वांछित आरोपी पुष्कर धाकड़ को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एमपी के दलौदा मंदसौर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अपराधियों की तलाश कर गिरफ्तारी किये जाने के क्रम में त्योहार के मद्देनजर अपराधी अपने घर पर आने की संभावना के तहत एएसपी सरिता सिंह डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन एवं थानाधिकारी राम सुमेर मीणा के सुपरविजन में एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल राकेश व हेमंत द्वारा 16 अक्टूबर 2021 को निम्बाहेड़ा में पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित निलेश कुमार माहेश्वरी की दुकान से उनकी पिकअप चोरी के मामले में वांछित नामजद आरोपी एमपी के फतेहगढ़ थाना दलौदा जिला मंदसौर निवासी पुष्कर लाल धाकड़ पुत्र श्यामलाल धाकड़ की तलाश की जा रही थी। एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि पुष्कर धाकड़ जो इंदौर में रह कर वहीं कार्य करता है और अपने फतेहगढ़ स्थित गांव में आएगा। सूचना विश्वशनीय होने से पुलिस बल तुरंत रवाना होकर वांछित पुष्कर धाकड़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की तलाश में साइबर सेल के हैड कांस्टेबल राजकुमार का सहयोग रहा।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

*सैनिक स्कूल में कक्षा 12 वीं के छात्रों को दी भाव भीनी विदाई – Chittorgarh News*

सैनिक स्कूल में कक्षा 12 वीं के छात्रों को दी भाव भीनी विदाई

*760 ग्राम अवैध अफीम जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार – Chittorgarh News*

760 ग्राम अवैध अफीम जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

*बाजार में रंगो की फीकी पड़ी रौनक, गुरुवार को होगा होलिका का दहन – Chittorgarh News*

बाजार में रंगो की फीकी पड़ी रौनक, गुरुवार को होगा होलिका का दहन

*17 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते दो गिरफ्तार – Chittorgarh News*

17 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते दो गिरफ्तार

*5 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफतार, स्विफ्ट कार जब्त – Chittorgarh News*

5 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफतार, स्विफ्ट कार जब्त

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *