PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 8 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त - Chittorgarh News

8 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त

SHARE:

  • पारसोली थाना पुलिस की मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
  • एक पिकअप से 871 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त

चित्तौड़गढ़। जिले की पारसोली थाना पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक पिकअप गाड़ी में परिवहन किया जा रहा 871 किलो 520 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध रुप से मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले तस्करो पर प्रभावी कार्यवाही के मध्यनजर एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली प्रेमसिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल मनोज, प्रितम, जितेन्द्र, शीशराम, रतनसिंह व सोनाराम द्वारा थाना क्षेत्राधिकार में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान पुलिस को एक पिकअप में अवैध मादक पदार्थ भरा हुआ होकर राजगढ से इटावा की तरफ जाने की सूचना मिली। सूचना पर पिकअप की इटावा, लुहारिया, सहाडा, आकोडियां, रुपपुरा गांव में पहुंच तलाश की गई तो पिकअप रुपपुरा गांव से आकोडिया जाने वाले नहरी कच्चे रास्ते पर लावारिस अवस्था में खडी हुई मिली। पिकअप चालक की तलाश की गई परन्तु कोई जानकारी नही मिली। पिकअप की नियमानुसार तलाशी ली गई तो पिकअप में 43 कट्टे मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा से भरे हुए पाये गए। सभी कट्टो का वजन किया गया तो कुल वजन 871 किलो 520 ग्राम हुआ। मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अफीम डोडाचूरा एवं पिकअप को जब्त किया गया।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

*तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास की घटना पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास की घटना पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार

*यूरिया के अवैध भंडारण पर कार्यवाही, 1980 कट्टे जब्त – Chittorgarh News*

यूरिया के अवैध भंडारण पर कार्यवाही, 1980 कट्टे जब्त

*नार्कोटिक्स विभाग में बंदी की मौत का मामला, 72 घंटे बाद मांगो पर बनी सहमति, शव परिजनों को सुपुर्द – Chittorgarh News*

नार्कोटिक्स विभाग में बंदी की मौत का मामला, 72 घंटे बाद मांगो पर बनी सहमति, शव परिजनों को सुपुर्द

*जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारम्भ – Chittorgarh News*

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारम्भ

*चोरी की 15 मोटरसाइकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

चोरी की 15 मोटरसाइकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ़्तार

*कराटे में आरिज़ ने जीते 2 मेडल – Chittorgarh News*

कराटे में आरिज़ ने जीते 2 मेडल

कराटे में आरिज़ ने जीते 2 मेडल

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *