108 Kundiya Gayatri Maha Yagya begins with Kalash Yatra
चित्तौड़गढ़। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री परिवार ट्रस्ट चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व में गायत्री शक्ति पीठ में 5 से 8 फरवरी को आयोजित विराट 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के प्रथम दिन मंगल कलश एवं सद् ग्रंथ शोभायात्रा निकली गई। जिसमें जिले भर से 1000 से अधिक गायत्री परिवार के सदस्य कलश यात्रा में शामिल हुए।
कलश यात्रा गायत्री शक्ति पीठ चितौड़गढ़ मे विधिवत पूजन कर के से प्रारम्भ हुई, इसमें दो घुड़सवार सबसे आगे चल रहे थे। इसके पीछे महिला पुरुष कतार में चल रहे थे। यात्रा शहर सेन्थी, बापुनगर, पंचवटी, प्रताप नगर, कुंभानगर, रेल्वे अन्डर ब्रिज, नगर पालिका कालोनी, रोडवेस बस स्टैन्ड, पुरानी पुलिया, अप्सरा टकीज के पास से होते हुवे महाराणा प्रताप सेतु मार्ग यज्ञ स्थल ईनाणी सिटी सेन्टर चित्तौड़गढ़ पहुची, जहा सभी कलश यात्रा का स्वागत किया ऐवम में धिवत रूप से कलश की स्थापना की गई, कलश यात्रा का जगह-जगह पर शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
यात्रा संयोजक डॉ. योगेश व्यास ने बताया की कलश यात्रा में सामाजिक संगठनों की झाँकिया शामिल रही। जिसमें गायत्री माता राधा-कृष्ण, भारत माता, कालिका माता, लक्ष्मी बाई की झांकी सजाई गई। वहीं कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर महिलाएं पीले कपड़े और में शामिल हुई। इस यात्रा के दौरान दो पहिया वाहन, चार पहियाँ वाहन के साथ- साथ बग्गी मे गायत्री परिवार के लोग शामिल रहे, आयोजन को लेकर पुलिस की माकूल यातायात व्यवस्था रही, इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कांस्टेबल और पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
गायत्री शक्ति पीठ चित्तौड़गढ़ के मुख्य ट्रस्टी रमेश पुरोहित ने बताया की यात्रा समापन ईनाणी सिटी सेन्टर चित्तौड़गढ़ मे हुआ जहां भदेसर प्रधान सुशीला कंवर आक्या, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, आभा शर्मा, गोविंद जी गढ़िया, डॉ. नहर सिंह सावा ने आई हुई कलश यात्रा का स्वागत किया, ऐवम समापन पर महा आरती की इसी दौरान गायत्री परिवार के जिला संयोजक बद्रीलाल माली ने बताया की 6 फरवरी 2025, गुरुवार को प्रातः 6 बजे – ध्यान साधना एवं प्रज्ञा योग ऐवम 8 बजे – देव पूजन जिसमें समस्त देवताओं का आवाहन होगा और साथ ही 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ वैदिक मंत्रों के साथ प्रारंभ होगा क्षेत्र वासियों से आग्रह है कि क्षेत्र के कल्याण खुशहाली के लिए अधिक से अधिक संख्या मे पधार कर कार्यक्रम लाभ लेवे साथ ही दोपहर 2 बजे – कार्यकर्ता गोष्ठी और सायं 6 बजे संगीत प्रवचन होगा, जिसे शांति कुंज की टोली नायक सुनील कुमार शर्मा सहायक टोली नायक श्री राम प्रताप जी, युग गायक श्री राम वीर नेगी, युग वादक दिलधीर यादव, संगीतकार देव प्रसाद यादव, सारथी विवेक प्रताप सिंह द्वारा करवाया जाएगा।
यह ख़बरें भी पढ़ें…
*भगवान देव नारायण के जन्मोत्सव पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा – Chittorgarh News*
भगवान देव नारायण के जन्मोत्सव पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
*जोधपुर में 931 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त, सीबीएन की चित्तौड़गढ़ यूनिट की गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई – Chittorgarh News*
*व्यवसाय वृद्धि के लिए दिवाली ऑफर की न्यूनतम ऋण ब्याज दरों को यथावत रखने का निर्णय – Chittorgarh News*
व्यवसाय वृद्धि के लिए दिवाली ऑफर की न्यूनतम ऋण ब्याज दरों को यथावत रखने का निर्णय
*कब्जे काश्त चली आ रही बिला नाम सरकारी भूमि पर भू माफियाओं की नजर, किसानों को कर रहे परेशान – Chittorgarh News*
कब्जे काश्त चली आ रही बिला नाम सरकारी भूमि पर भू माफियाओं की नजर, किसानों को कर रहे परेशान
*300 से अधिक विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार – Chittorgarh News*