National Road Safety Month concludes, appeal to follow road safety rules

चित्तौड़गढ़, 31 जनवरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 का समापन समारोह मुख्य अतिथि जिला कलक्टर आलोक रंजन एवं प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचन्द पारीक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
समारोह में प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पारीक ने द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चित्तौड़गढ़ तथा परिवहन निरीक्षक मुक्ता सोनी ने भी सड़क सुरक्षा संबंधी अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 के दौरान विभिन्न गतिविधियों जैसे स्लोगन, पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा सम्मान चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। जिला कलक्टर द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा अन्य आमजन से सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने की मार्मिक अपील की गयी।
कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ओ.पी. बैरवा ने किया। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पारीक ने समस्त हितधारक विभागों, स्कूलों के बच्चों, पुलिस व प्रशासन एवं मीडिया का माह के दौरान दिए गए योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जे.के. सीमेन्ट, बिरला सीमेन्ट वर्क्स, चन्देरिया, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड, चित्तौड़गढ़ स्काउड गाइड आदि उपस्थित रहें।
यह ख़बरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






