PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कार से 40 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ़्तार - Chittorgarh News

कार से 40 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ़्तार

SHARE:

पारसोली थाना पुलिस की मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही,
More than 40 kg of illegal dodachura seized from car, two smugglers arrested

चित्तौड़गढ़, 19 जनवरी। जिले की पारसोली थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से 40 किलो 840 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर, राजस्थान द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया व डीएसपी बेगूं अंजली सिंह के मार्गदर्शन में थानाधिकारी पारसोली प्रेमसिंह व थाने के एएसआई भवानीसिंह, कांस्टेबल लक्ष्मण, रामराज, प्रमोद, जितेन्द्र व हरिकृष्ण द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारसोली के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर आकस्मिक चेकिंग की जा रही थी।

नाकाबंदी के दौरान कोटा की तरफ से एक मारुति सुजुकी डिजायर कार आई जिसके शीशो पर काले रंग की फिल्म लगी होने से कार को रुकवाकर कार चालक एवं उसके साथी से पूछताछ की गई तो दोनो पुलिस को देखकर घबरा गए। संदिग्ध होने पर कार की तलाशी ली गई तो कार की डिग्गी में दो प्लास्टिक के कट्टों में 40 किलो 840 ग्राम अवैध डोडाचूरा चुरा भरा मिला। उक्त अवैध डोडाचूरा व कार को जब्त कर आरोपी पारसोली थाने के बिछौर निवासी देबीलाल पुत्र शंकरलाल कुमावत व पारसोली थाने के काला का झौंपडा (बिछौर) निवासी लादूलाल पुत्र मोहनलाल कुमावत को गिरफतार किया गया। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *