Accused absconding for one year in drug smuggling case arrested from MP

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेडा पुलिस थाना की विशेष टीम ने एक साल पहले के 228 किलो अफिम डोडाचुरा जब्ती के मामले मे फरार आरोपी को मध्यप्रदेश के कुकड़ेश्वर से गिरफ़्तार किया है। आरोपी अपना नाम व पहचान छुपा कर रह रहा था।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मुलन के लिये अवैध मादक पदार्थो की धरपकड एवं मादक पदार्थो के प्रकरणो मे वांछित अपराधियो, स्थाई वारण्टीयो, उदघोषित एवं ईनामी अपराधियो की धरपकड़ हेतु एक विशेष अभियान जिले में चलाया जा रहा है। जिसमें समस्त थानाधिकारियों व विशेष टीम को अधिक से अधिक संख्या मे अपराधियो की धरपकड के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी सरीता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर के नेतृत्व में एएसआई सूरज कुमार, साइबर सेल के हैड कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल देवेंद्र व राकेश द्वारा आसूचना संकलन कर सदर चित्तौड़गढ़ के एनडीपीएस के मामले मे वांछित आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच जिले के कुकड़ेश्वर थाने के सेमली निवासी 48 वर्षीय गजराज सिंह उर्फ गजेंद्र सिंह पुत्र कालू सिंह उर्फ कारू सिंह को डिटेन कर थाना पर लाये। आरोपी से अनुसंधान जारी है आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर सेल के हैड कांस्टेबल राजकुमार व कुकड़ेश्वर थाने के हैड कांस्टेबल मंगलेश यादव का योगदान रहा।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






