PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 19 करोड़ 22 लाख 55 हजार रुपए, तीसरे चरण की गणना संपन्न हुई - Chittorgarh News

सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 19 करोड़ 22 लाख 55 हजार रुपए, तीसरे चरण की गणना संपन्न हुई

SHARE:

चित्तौड़गढ़। (Narendra sethiya)मेवाड़ के आराध्य देव श्रीकृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से तीसरे चरण की गणना संपन्न हुई अभी तक 19 करोड़ 22 लाख 55 हजार रुपए की गणना हो चुकी है, यहां प्रतिमाह कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तथा अमावस्या को भगवान श्री सांवलिया सेठ का दो दिवसीय मासिक मेला आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को ठाकुरजी के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन भगवान श्री सांवलिया सेठ की राजभोग की आरती के बाद ठाकुरजी का भंडार कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। शनिवार को ठाकुरजी के भंडार से 11 करोड़ 34 लाख 75 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। शेष बची राशि की गणना सोमवार को दूसरे चरण के रूप में की गई। सोमवार को दूसरे चरण की गणना में 03 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। सोमवार को की गई गणना के बाद शेष बची राशि की गणना मंगलवार को तीसरे चरण के रूप में की गई। तीसरे चरण की गणना में ठाकुरजी के भंडार से 04 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। तीनों चरणों की गणना में ठाकुरजी के भंडार से अब तक कुल 19 करोड़ 22 लाख 55 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई। मंगलवार को तीसरे चरण की गणना करने के बाद भी भंडार से प्राप्त सम्पूर्ण राशि की गणना नहीं हो पाई। साथ ही ठाकुरजी के भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनीआर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना तथा भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा।

यह खबरें भी पढ़ें…

*श्री सांवरियाजी के दानपात्र में रिकॉर्ड चढ़ावा निकलने का अनुमान – Chittorgarh News*

श्री सांवरियाजी के दानपात्र में रिकॉर्ड चढ़ावा निकलने का अनुमान

 

*सेंट पाॅल स्कूल में सीढियों पर मिला युवती का शव – Chittorgarh News*

सेंट पाॅल स्कूल में सीढियों पर मिला युवती का शव

*निवर्तमान सभापति के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज़ – Chittorgarh News*

निवर्तमान सभापति के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज़ 

*श्री सांवरिया जी प्राकट्य स्थल भादसोडा चौराहे पर लगा जाम, घंटों तक जाम में फंसे रहे यात्री – Chittorgarh News*

श्री सांवरिया जी प्राकट्य स्थल भादसोडा चौराहे पर लगा जाम, घंटों तक जाम में फंसे रहे यात्री

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *