PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK देवली-उनियारा विधानसभा घटना को लेकर मीणा समाज ने सौंपा ज्ञापन - Chittorgarh News

देवली-उनियारा विधानसभा घटना को लेकर मीणा समाज ने सौंपा ज्ञापन

SHARE:

देवली-उनियारा विधानसभा घटना को लेकर मीणा समाज ने सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। मीणा समाज विकास संस्था, चित्तौड़गढ़, मीणा महासभा सहित समस्त मीणा समाजजनों ने देवली-उनियारा विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना के खि़लाफ़ की गई कार्यवाही को एक तरफा करार देते हुए इसका विराध किया और प्रशासन, पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की माँग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

मीणा समाज विकास संस्था जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा व मीणा महासभा जिलाध्यक्ष कमल कुमार मीणा के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया कि पूर्व से टोंक जिले के गांव समरावता की अपनी वाजिब मांगों पर समय रहते प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं देने के बावजूद भी मतदान का शांतिपूर्ण बहिष्कार कर रहे मतदाताओं का समर्थन करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा धरने में बैठे हुए थे। जिला कलक्टर को मौके पर बात सुनने के निवेदन पर भी जानबूझकर कर मौके पर नहीं आने और प्रत्याशी विशेष के पक्ष में जबरदस्ती मतदान करवाने की सूचना पर घटना की नरेश मीणा द्वारा पुष्टि करने और सही पाये जाने की प्रतिक्रिया पर प्रशासन द्वारा द्वेषता अपनाने का समस्त मीणा समाज ने रोष जताया तथा बताया की प्रतिक्रिया मामलू थी किसी साजिश के तहत नहीं थी जिस पर निर्दलीय प्रत्याशी मीणा के साथ व्यवहार व ग्रामीणों के साथ दमन, अत्याचार, बजुर्ग व महिलाओं के साथ हुई मारपीट की सम्पूर्ण जाँच करवाने तथा प्रशासन व पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की गई।

इस दौरान एडवोकेट चमनलाल मीणा, रामेश्वरलाल बैरवा, भंवर मीणा, पिन्टू मीणा, सुरेश मीणा, परमेश्वर मीणा, जिला उपाध्यक्ष राकेश मीणा, भेरूलाल बोबला, रतनलाल कंथारिया, माधुलाल बल्दरखां, संरक्षक शिवलाल मीणा, मुकेश मीणा, बाबुलाल जटिया, मुनिराज मीणा, सुमित मीणा, मिट्ठूलाल दुवावा, चांदमल डेकड़ीखेड़ा, जोनसिंह मीणा, पूरण मीणा, धनराज मीणा, रमेश मीणा, रतनलाल सालवी, भीम आर्मी के संजय लोट, राहुल चामटीखेड़ा, दिनेश मीणा, प्रकाश, अशोक, रामलेश सहित कईं मीणा समाजजन उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

*दुर्ग के ऐतिहासिक स्मारकों को देखकर पर्यटक हो रहे अभिभूत – Chittorgarh News*

दुर्ग के ऐतिहासिक स्मारकों को देखकर पर्यटक हो रहे अभिभूत

*अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर होगा विशाल रक्तदान कैंप का आयोजन,तैयारी की हुई बैठक – Chittorgarh News*

अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर होगा विशाल रक्तदान कैंप का आयोजन,तैयारी की हुई बैठक

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *