सभापति का युवती की मांग भरते वीडियो वायरल,

सभापति बोले एडिटेड वीडियो से साजिश कर मेरी छवि धूमिल करने का प्रयास, एफआईआर दर्ज़ करवाऊंग
चित्तौड़गढ़। नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा का एक युवती के साथ एक वीडियो और कुछ फोटो सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रहे है, वीडियो लगभग 45 सेकंड का है जिसमें सभापति युवती के गले में चैन पहना रहे हैं और सिंदूर मांग में भर रहे हैं। जबकि फोटो में युवती सभापति जैसे दिख रहे शख़्स के साथ अलग अलग स्थानों पर सेल्फी ले रही है। वीडियो भी स्वयं युवती द्वारा बनाया गया और मांग भरते ही गले लग युवती ने मोबाइल का कैमरा बंद कर दिया।
सभापति संदीप शर्मा ने बताया कि यह सब फेक फोटो और एडिटेड वीडियो है इसका कोई आधार नहीं है, इसके माध्यम से उन्हें साजिश करके फंसाने का प्रयास और राजनीतिक कैरियर पर दाग लगाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। इसके पीछे कुछ लोग शामिल है जिसका खुलासा वे जल्द करेंगे साथ ही इस तरह के फोटो वीडियो को एडिट करके सोशल मीडिया और मीडिया कर्मियों को मेल करना उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास है। जिसके लिए मैं कानूनी सलाह ले रहा हूं और मामला दर्ज करवाऊंगा।
आपको बता दे की मंगलवार शाम को एक नथिंग नाम की एक अंजान ईमेल से अज्ञात व्यक्ति द्वारा सभी मीडिया कर्मियों को ईमेल किया गया। जिसमें सभापति संदीप शर्मा के युवती के साथ कुछ फोटो एक वीडियो है और 37 मिनट लंबी एक रिकॉर्डिंग भी है साथ ही मेल में लिखा गया है, कि सभापति अपने से आधी उम्र की महिला के साथ रासलीला कर रहे है जिसके फोटो वीडियो वायरल हो रहे है सवाल यह उठता है कि अब पार्टी के आलाकमान कोई कार्यवाही करेगा या भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव में क्लीन स्विप करेगी या भाजपा विरोध करेगी।
हालांकि चित्तौड़गढ़ न्यूज़ पोर्टल (chittorgarhnews.in) इन फ़ोटो,वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग की पुष्टि नहीं करता है।
इधर भाजपा नेता और नगर परिषद के उपनेता प्रतिपक्ष छोटू सिंह शेखावत ने सभापति पर भ्रष्टाचारी और चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए उनकी बर्खास्तगी की भी मांग की हैं।
यह ख़बरें भी पढ़ें…
*नवागत एएसपी सरिता सिंह ने किया पदभार ग्रहण – Chittorgarh News*
*प्रताप नगर फव्वारा चौक से चैन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा – Chittorgarh News*
*बिना अनुमति के शहर के उपर उड़ा हेलिकाॅप्टर – Chittorgarh News*
*बंगाली समाज की सुहागिन महिलाओं ने निभाई सिंदूर बोरोन की परंपरा – Chittorgarh News*
बंगाली समाज की सुहागिन महिलाओं ने निभाई सिंदूर बोरोन की परंपरा
*संघ ने निकाला विशाल पथ संचलन – Chittorgarh News*
*अंतिम दिन भोर तक चला गरबा डांडिया महोत्सव – Chittorgarh News*
खबरों से जुड़े और भी वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल पर जाए और देखे वीडियो…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






