Rss took out a huge procession
चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चित्तौड़ नगर व खंड का संघ स्थापना दिवस विजयदशमी पर रविवार को पथ संचलन निकाला गया। 1925 में नागपुर में विजयदशमी के दिन संघ की स्थापना हुई थी। आगामी वषर् में संघ अपने शताब्दी वषर् में प्रवेश करेगा। पथ संचलन को लेकर स्वयंसेवकों के साथ ही समाजजनों में भी उत्साह देखने को मिला। चित्तौड़ नगर व खंड के सभी इकाइयों से बड़ी संख्या में स्वंय सेवक शामिल हुए। संघ के घोष विभाग द्वारा भी संचलन की तैयारियां की गई। समाजसेवी व लेखक हनुमान सिंह राठौड़ भी पथ संचलन में शामिल हुए। जिला संघ चालक अनिरुद्धसिंह भाटी ने बताया कि संचलन महाराणा प्रताप पीजी कालेज से आरंभ होकर सिंधु सकर्ल से सिंधी कॉलोनी, बाबा रामदेवजी मंदिर, प्रतापनगर, फवारा चैक, सब्जी मंडी, आदशर् कॉलोनी, तेजाजी चैक, मीठाराम जी का खेड़ा, राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, सिद्धाथर् पाकर् पंचवटी, हनुमान मंदिर पंचवटी, नाकोड़ा होटल सिटी, मुख्य मागर् सेंती से होकर पुनः राजकीय महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ।

यह खबरें भी पढ़ें…
*हर्षोल्लास से मनाया दशहरा पर्व, मुख्य समारोह बना औपचारिकता – Chittorgarh News*
https://chittorgarhnews.in/?p=11728
वीडियो देखें के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें…
https://youtu.be/NGjCHJIbqGM?si=dP85aYw1iypifGKa
*अंतिम दिन भोर तक चला गरबा डांडिया महोत्सव – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






