PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जीवन में कठिन संघर्ष से ही सफलता मिलती है: आक्या - Chittorgarh News

जीवन में कठिन संघर्ष से ही सफलता मिलती है: आक्या

SHARE:

Success in life is achieved only through hard struggle – Akya 

चित्तौड़गढ़। जीवन में कठिन संघर्ष हमें आगे चलकर सफल आदमी बनाता है, इसलिए जीवन में सफल बनने के लिए असफल होने का डर मन से निकालना होगा। खिलाड़ी देश का भविष्य है। देश की मोदी सरकार द्वारा आज खिलाड़ियो के लिये विश्व स्तर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा देश की खेल प्रतिभाओ को आगे लाने के महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहे है।

विधायक चंद्रभानसिंह आक्या मंगलवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय स्टेशन में आयोजित 17 से 19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं की 68वीं जिला स्तरीय वेट लिफ्टींग प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित खिलाड़ियो, शिक्षको व गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी व अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा प्रमोद कुमार दशोरा ने खिलाड़ियो को सम्बोधित करते हुए कहां कि वे अपने खेल कौशल से आगे चलकर अपने गांव, शहर, देश का नाम रोशन करेेंगें। स्थानीय विदयालय की प्रधानाचार्य ज्योती लढढा ने स्वागत उदबोधन दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर परिषद के पूर्व सभापति सुशील शर्मा, शैलेन्द्र झंवर, भोलाराम प्रजापत, अनिल ईनाणी, ओमप्रकाश शर्मा, राजन माली, भामाशाह रामचंद्र गुर्जर, प्रमोद बालोठिया व कार्यवाहक सीबीईओ शंभुलाल सोमानी थे।
इससे पूर्वं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन किया गया। आयोजक विदयालय स्टाॅफ द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात स्थानीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विधायक आक्या ने प्रतियोगिता आरम्भ करने की घोषणा की।
प्रधानाचार्य ज्योती लढढा ने बताया की जिला स्तरीय वेट लिफ्टींग प्रतियोगिता में सम्पूर्ण जिले से 17 से 19 आयु वर्ग के चयनित छात्र-छात्रा तीन दिवस तक अपने खेल कौशल का परिचय देेंगे।
इस अवसर पर प्रतियोगिता पर्यवेक्षक रेखा चौधरी, मुख्य निर्णायक लालचंद गोदारा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयो के शिक्षक, खिलाड़ी व नागरिक उपस्थित थे। संचालन शारीरिक शिक्षक पारस टेलर ने किया।

यह खबरें भी पढ़ें…

*गुजराती गरबा सीखने की वर्कशाप का आज से शुभारम्भ – Chittorgarh News*

गुजराती गरबा सीखने की वर्कशाप का आज से शुभारम्भ

*निंबाहेड़ा में सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त धुँए एवं अपशिष्ट जाने से जलाशयों के दूषित पानी से आमजन वंडर में – Chittorgarh News*

निंबाहेड़ा में सीमेंट फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त धुँए एवं अपशिष्ट जाने से जलाशयों के दूषित पानी से आमजन वंडर में

 

*विपक्ष के नेता राहुल गाँधी पर अभद्र टिप्पणी खिलाफ दिया धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी का जलाया पुतला – Chittorgarh News*

विपक्ष के नेता राहुल गाँधी पर अभद्र टिप्पणी खिलाफ दिया धरना प्रदर्शन, पीएम मोदी का जलाया पुतला

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *