6 लाख रु. के मोबाइल चोरी का खुलासा 2 आरोपी गिरफ़्तार

SHARE:

  • मोबाइल चोरी की घटना 48 घण्टो मे खुलासा 
  • दिन दहाड़े चोरी हुये 6 लाख रुपए मुल्य के मोबाईल बरामद दो अंतर्राज्यीय चोर मध्यप्रदेश से गिरफ़्तार

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने दिन दहाड़े मोबाइल चोरी की घटना का 48 घंटे में खुलासा करते हुए चोरी के दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ़्तार कर 6 लाख रूपए के 20 मोबाइल बरामद किये।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत 14 सितंबर 2024 को प्रार्थी राजेश सेन निवासी रावजी का आटा उदयपुर थाना घण्टाघर जिला उदयपुर हाल सेल्समेन अग्रवाल ऐजेन्सी उदयपुर ने एक रिपोर्ट पेश की कि में अग्रवाल एजेन्सी उदयपुर जो कि POCO मोबाइल के डिस्ट्रीब्युटर है मै उनके वहा सेल्समेन के पद पर कार्यरत हुं वंहा से में निम्बाहेडा मार्केट करने आया था। जिस पर एलदिनांक 13 सितम्बर 2024 को विभिन्न व्यापारियो को मोबाईल देने के लिए उदयपुर ओफिस पर पोको कम्पनी के 20 मोबाईल बस से मंगवाये जिस पर उदयपुर ओफिस से राजधानी बस के चालक प्रहलाद मालवीय को दिया जिस पर दिनांक 13 सितम्बर 2024 को दोपहर 2.30 बजे में बस स्टेण्ड पहुंचा तो ड्राईवर प्रहलाद ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति आया था जो यहा बस में पार्सल पडा था जो लेकर चोरी करके ले गया। पुलिस ने दर्ज कर अनुसंधान सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार के जिम्मे अनुसधांन सौंपा गया।

घटना को ट्रेस आउट कर मुल्जिमान को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गये। जीस पर पर्वत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व बद्री लाल राव पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेडा के नेतृत्व में राम सुमेर मीणा थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा द्वारा अनुसंधान अधिकारी सूरज कुमार एएसआई मय जाब्ता की टीम गठित की गई।
दौराने अनुसंधान घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये एवं फुटेज मे संदिग्ध दो व्यक्ति दिखने पर उनके जाने वालेे रास्ते पर निम्बाहेडा नीमच रतलाम तक लगभग 100 से अधिक कैमरे की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियो के जाने वाले रास्तो को खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज मे आने वाले संदिग्ध व्यक्तियो के फोटो मौतबिर, मौजीज, मुखबिरो को बताया गया। पुलिस टीम ने 48 घण्टे मे लगातार अभिूयक्तो की तलाश की काफी प्रयास के बाद ए.एस.आई सूरज कुमार को जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली की सीसीटीवी फुटेज मे दिखने वाले आरोपी अभी नीमच बस स्टेण्ड पर बैठे है। जिस पर सहायक उप निरीक्षण सूरज कुमार मय जाप्ता अविलम्ब नीमच बस स्टेण्ड पर पहुचे जहा पर सीसीटीवी फुटेज मे दिखाई दे रहे हुलिये के दोनो व्यक्ति बैठे हुये नजर आये जिन्हे पुलिस जाप्ता ने घेरा देकर पकडकर नाम पता पुछा तो उनमे से एक ने अपना नाम विनोद पिता धन्ना लाल निवासी मन्याखेडी थाना रिंगनोद जिला रतलाम मध्यप्रदेश तथा दुसरे ने अपना नाम शिवराज सिंह पिता जगदीश सिंह निवासी लसुल्डिया थाना नलखेडा जिला आगर मालवा मध्यप्रदेश बताया इस पर ए.एस.आई. सूरज कुमार मय टीम द्वारा अभियूक्त विनोद व शिवराज सिंह को डिटेन किया जाकर थाने पर लाकर पुछताछ की गई तो बताया कि हम दोनो दोस्त है तथा हम दोनो अक्सर बस स्टेण्ड व रेलवे स्टेशनो पर घुमते फिरते रहते है। हम निम्बाहेडा मे रहकर ही मजदुरी का काम करते है। हमने अक्सर देखा है कि उदयपुर से निम्बाहेडा आने वाली प्राइवेट बसो मे उदयपुर से किसी न किसी सामान के पार्शल रोज आते रहते है। जिस पर हम निम्बाहेडा बस स्टेण्ड आकर उदयपुर से आने वाली बस का इंतजार करने लगे जिस पर करीब 2.30 पीएम पर एक बस उदयपुर से आकर बस स्टेण्ड निम्बाहेडा पर रूकी बस रूकते ही बिना विलम्ब किये मैने बस मे चढकर देखा तो एक पार्शल पड़ा था उसको उठाकर मै व मेरा दौस्त शिवराज सिंह वहा से वापस नीमच की तरफ चले गये थे। वगैरा-वगैरा बताया पुछताछ हर दोनो अभियूक्तगण ने निम्बाहेडा बस स्टेण्ड से बस से पार्सल चोरी करने की घटना कारित करना स्वीकार किया। जिस पर हर दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय से पीसी रिमाण्ड प्राप्त कर अनुसंधान किया गया। चोरी हुये POCO कम्पनी के 6 लाख रुपए मुल्य के 20 मोबाईल बरामद किये गये। अभियूक्तगणो से गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है जिससे अन्य जगहो पर की चोरी की वारदोतो का खुलासा होने की संभावना है।

बरामद किए गए चोरी किए मोबाइल फोन।

तरीका वारदातः– उक्त दोनो
अभियूक्तगण कई दिनो से निम्बाहेडा नीमच रतलाम व कई अन्य जगह घुम फिरकर रैकी कर रहे थे कि कौन कौन सी बसे कहा से आती है तथा कहा कहा से आने वाली बसो मे पार्शल व अन्य किमती सामान आता है। उस पर नजर रखते है और मौका देखकर वारदात को अंजाम देते है।

यह खबरें भी पढ़ें …

*सीएम भजनलाल शर्मा गुरुवार को अनगढ़ बावजी पहुंचे करेंगे वृक्षारोपण – Chittorgarh News*

सीएम भजनलाल शर्मा गुरुवार को अनगढ़ बावजी पहुंचे करेंगे वृक्षारोपण

*गली-मौहल्लों में गूंजा गणपति बप्पा मोरया: भव्य विसर्जन समारोह में उमड़ी अपार श्रृद्धा – Chittorgarh News*

गली-मौहल्लों में गूंजा गणपति बप्पा मोरया: भव्य विसर्जन समारोह में उमड़ी अपार श्रृद्धा

*अंतिम दिन गुंजी डांडिया कि खनक, विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किये – Chittorgarh News*

अंतिम दिन गुंजी डांडिया कि खनक, विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किये

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *