PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK प्रतिभावान छात्रवृत्ति परीक्षा में 1300 विद्यार्थियों ने लिया भाग - Chittorgarh News

प्रतिभावान छात्रवृत्ति परीक्षा में 1300 विद्यार्थियों ने लिया भाग

SHARE:

जेसीआई इंडिया प्रतिभावान छात्रवृत्ति परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न

चित्तौड़गढ़। जेसीआई चित्तौड़ चेतक के अध्यक्ष सीए बीके डाड ने बताया कि जेसीआई इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल लेवल टैलेंट सर्च परीक्षा शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों में आयोजित की गई। प्रतियोगिता निदेशक गौरव शर्मा ने जानकारी दी कि इस वर्ष परीक्षा में 13 सौ से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिसमें सबसे अधिक भागीदारी बिरला शिक्षा केंद्र की रही। इस परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा और उन्हें छात्रवृत्ति के रूप में एक लाख रुपए तक का पुरस्कार मिलेगा।

संस्था के सचिव अंकित पगारिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन जेसीआई इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीए नितेश सेठिया और जेसीआई चित्तौड़ चेतक के पूर्व अध्यक्ष शेयांश सिसौदिया के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यकारी सदस्यों राजीव माहेश्वरी, प्रतीक काबरा, मीता तोषीनवाल, पूजा भराड़िया, पूजा शर्मा, वंदना डाड, अनुश्री सिंह, प्रीति डाड और रूपल डाड आदि का विशेष योगदान रहा।

यह खबरें भी पढ़े…

*स्वागत अभिनंदन के साथ जेसीआई का साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू – Chittorgarh News*

स्वागत अभिनंदन के साथ जेसीआई का साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू

*हजारेश्वर मंदिर में लगा 11 हजार लड्डुओं का भोग की गणेश स्थापना – Chittorgarh News*

हजारेश्वर मंदिर में लगा 11 हजार लड्डुओं का भोग की गणेश स्थापना

*नगर परिषद में 25 करोड़ के घोटाले का आरोप, बीजेपी पार्षदों ने सभापति व आयुक्त के खिलाफ़ थाने में।दी रिपोर्ट – Chittorgarh News*

नगर परिषद में 25 करोड़ के घोटाले का आरोप, बीजेपी पार्षदों ने सभापति व आयुक्त के खिलाफ़ थाने में।दी रिपोर्ट

*156 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा व ब्राउन शुगर को पुलिस ने किया नष्ट – Chittorgarh News*

156 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा व ब्राउन शुगर को पुलिस ने किया नष्ट

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *