PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK दिव्यांग उपकरण चिन्हीकरण शिविर के दो दिवस में हुए 518 पंजीयन - Chittorgarh News

दिव्यांग उपकरण चिन्हीकरण शिविर के दो दिवस में हुए 518 पंजीयन

SHARE:

518 registrations done in two days of disabled equipment marking camp

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व श्री भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति शाखा अजमेर के सौजन्य से श्री केसरियाजी जैन धमर्शाला में आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांग उपकरण चिन्हीकरण शिविर में शनिवार सांयकाल तक दो दिनो में 518 पंजीयन किये गये। शनिवार को शिविर के दौरान विधायक आक्या स्वयं प्रत्येक काउण्टर पर जाकर दिव्यांगजनो की सहायता करते रहे। संयोजक रवि विराणी ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन जिले से बड़़ी संख्या में दिव्यांगजनो की भीड़ उमड़ी।

दिव्यांगजनो ने अपने पात्र दस्तावेजो के साथ संबंधित काउंटर पर पहुंच कर अपना पंजीयना कराया। संरक्षक अनिल ईनाणी ने बताया कि दो दिनो में 45 व्हील चेयर, 54 जयपुर फुट, 137 श्रवण यंत्र, 76 ट्राई साइकिल, 106 कैलीपर, 51 स्टीक, 31 बैसाखी, 14 कृत्रिम हाथ, 3 ब्लाइंड स्टिक व एक वाॅकर सहित कुल 518 दिव्यांगों के पंजीयन किये गये। श्री भगवान महावीर विकलांग सेवा समिति के कोडिर्नेटर सुरेश मेहरा ने बताया कि आगामी दिनो में विशाल शिविर लगाकर गोद में लाओ, चलाकर ले जाओ की तजर् पर हाथो हाथ जयपुर फुट सहित समस्त उपकरणो का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा, पवन आचार्य, फतहलाल भड़कत्या, राजन माली, रतन वैष्णव, ओमप्रकाश बैरवा, पहलवान सालवी, प्रदीप बोहरा, युवराज आयर्, चुन्नीलाल माली, कान्तिलाल जैन, पंकज सेन, दीपक वर्मा, सुरज सुखवाल, कन्हैयालाल सुखवाल, जाकिर हुसैन, विक्रम गंवारिया, सुखदेव बंजारा, राहुल डिरा, कुलदीप शर्मा, आशीष, देवेन्द्र सिंह, मिहिर बाघमार सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि व समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

यह खबरें भी पढ़ें…

*हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व 78वां स्वतंत्रता दिवस – Chittorgarh News*

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व 78वां स्वतंत्रता दिवस

*मुल्क में अमनो सुकून की दुआ के साथ संपन्न हुआ दीवाना शाह क 83वां उर्स – Chittorgarh News*

मुल्क में अमनो सुकून की दुआ के साथ संपन्न हुआ दीवाना शाह क 83वां उर्स

*डेयरी बूथों का किराया नहीं हो रहा जमा, अवैध वसूली की शिकायत एसीबी में – Chittorgarh News*

डेयरी बूथों का किराया नहीं हो रहा जमा, अवैध वसूली की शिकायत एसीबी में

*ज़िंक ने दिखायी मानवीयता, निजीकंपनी में कार्यरत टीबी से मृत कर्मचारी को दी सहायता – Chittorgarh News*

ज़िंक ने दिखायी मानवीयता, निजीकंपनी में कार्यरत टीबी से मृत कर्मचारी को दी सहायता

*शहर में निकली भव्य कावड़ यात्राएं – Chittorgarh News*

शहर में निकली भव्य कावड़ यात्राएं

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *