- समाज हितेषी कार्यों को पूर्ण करने का लिया संकल्प
चित्तौड़गढ़। विप्र सेना उदयपुर संभाग कार्यकारिणी विस्तार में सतपुड़ा के पीनू मेनारिया के संभाग अध्यक्ष बनने पर समाज के युवाओं ने माला पहना, उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया व मुँह मीठा कराया साथ ही प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया।
विप्र सेना के रवि शर्मा ने बताया कि नवमनोनीत विप्र सेना युवा संभाग अध्यक्ष बनने के पहली बार चित्तौड़गढ़ आगमन पर ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा नवमनोनीत संभाग अध्यक्ष का भगवान परशुराम के जयकारों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र में उच्च शिक्षा अध्ययन हेतु आने वाले युवाओं की मुख्य समस्या छात्रावास पर चर्चा की गई जिसमें आगामी बैठक में यूआईटी से भूमि आवंटन व निर्माण की रूपरेखा तय किये जाने का निर्णय लिया गया। वहीं ईडब्ल्यूएस को सरलीकरण एवं आरक्षण प्रतिशत बढ़ाने पर चर्चा की गई और समाज हितेषी कार्यों को पूर्ण करने का संकल्प लिया। विप्र सेना सुप्रीमो सुनील तिवारी, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रकाश शर्मा का आभार जताया।
इस दौरान जिला परिषद सदस्य रवि मेनारिया, समाज सेवी नानालाल, रवि शर्मा, राजेश जोशी, राहुल गांधीनगर, छात्रनता निलेश् करोली, नरेश मेनारिया, सीए पराग, एडवोकेट प्रवीण, दशरथ मेनारिया, मोहित, विक्रम सहित नारायणी सेना, लवकुश सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…
*एनएसयूआई ने मनाई स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि – Chittorgarh News*
*विधायक आक्या ने डोडा चूरा नश्तीकरण आदेश को निरस्त कर किसानों को मुआवजा देने की रखी मांग – Chittorgarh News*
विधायक आक्या ने डोडा चूरा नश्तीकरण आदेश को निरस्त कर किसानों को मुआवजा देने की रखी मांग
*जिंक ने वन महोत्सव के तहत की पौधारोपण अभियान की शुरुआत – Chittorgarh News*
*423 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा सहित कार, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस जब्त, एक गिरफ्तार, – Chittorgarh News*
423 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा सहित कार, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस जब्त, एक गिरफ्तार,
*भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन 13 को – Chittorgarh News*
*जिला कलक्टर ने किया सेटेलाइट चिकित्सालय और सीएमएचओ कार्यालय का निरीक्षण – Chittorgarh News*
जिला कलक्टर ने किया सेटेलाइट चिकित्सालय और सीएमएचओ कार्यालय का निरीक्षण
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






