PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 250 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार - Chittorgarh News

250 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

One accused arrested with 250 grams of illegal opium

चित्तौड़गढ़। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 250 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर प्रतापगढ़ जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एएसपी चितौडगढ परबत सिंह एवं DSP चितौड़गढ़ तेज कुमार पाठक के निर्देशानुसार SI राजाराम मय जाप्ता हैड कानि. राधेश्याम, कानि. कन्हैयालाल व धर्मेन्द्र सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड के तहत गश्त के दौराने जिला कारागृह चितौड़गढ़ के पास ईनाणी रेजिडेन्सी के सामने भीलवाड़ा रोड़ चितौड़गढ़ पर एक युवक जाप्ता पुलिस को बावर्दी देखकर भागने लगा। जिनको डिटेन कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अशोक कुमार पुत्र सत्यनारायण पाटीदार उम्र 43 वर्ष निवासी रम्भावली रोड़ बरखेड़ा पुलिस थाना छोटीसादड़ी जिला प्रतापगढ़ राज. होना बताया। अशोक कुमार पाटीदार की गतिविधियों संदिग्ध होने से एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो की पालना करते हुऐ नियमानुसार तलाशी ली गई तो अशोक कुमार पाटीदार की पेन्ट की जेब से पॉलिथीन की पारदर्शी थैली में 250 ग्राम अवैध अफीम मिलने से जप्त की जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से अवैध अफीम की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

यह खबरें भी पढ़े…

*423 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा सहित कार, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस जब्त, एक गिरफ्तार, – Chittorgarh News*

423 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा सहित कार, देशी कट्टा व  जिंदा कारतूस जब्त, एक गिरफ्तार,

*भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन 13 को – Chittorgarh News*

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन 13 को

*जिला कलक्टर ने किया सेटेलाइट चिकित्सालय और सीएमएचओ कार्यालय का निरीक्षण – Chittorgarh News*

जिला कलक्टर ने किया सेटेलाइट चिकित्सालय और सीएमएचओ कार्यालय का निरीक्षण

*विधायक की अनुशंसा पर 40 ट्यूबवैल बोर व हैण्डपंप लगाने की स्वीकृति जारी – Chittorgarh News*

विधायक की अनुशंसा पर 40 ट्यूबवैल बोर व हैण्डपंप लगाने की स्वीकृति जारी

*सरकारी फ्लैट्स में हो रहे कब्जों को नगर परिषद ने कराए मुक्त,कब्जाधारी बोले थोड़ा समय दे दो साहब – Chittorgarh News*

सरकारी फ्लैट्स में हो रहे कब्जों को नगर परिषद ने कराए मुक्त,कब्जाधारी बोले थोड़ा समय दे दो साहब

*भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने की केंद्रीय मंत्री गडकरी से भेंट – Chittorgarh News*

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने की केंद्रीय मंत्री गडकरी से भेंट

 

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *