PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन 13 को - Chittorgarh News

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन 13 को

SHARE:

चित्तौड़गढ़। इस्कॉन टेंपल द्वारा आगामी शनिवार 13 जुलाई को तीसरी बार भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा ।

चित्तौड़गढ़ में 2 वर्ष पूर्व जगन्नाथ रथ यात्रा की परंपरा इस्कॉन मंदिर द्वारा की गई थी एवं प्रथम वर्ष ही रथ यात्रा आयोजन में चित्तौड़गढ़ के लोगों ने अति उत्साह एवं सहयोग दिखाया था इसी क्रम में इस वर्ष यह तीसरी बार आयोजन होगा। जगन्नाथ रथ यात्रा सनातन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण उत्सव हैं। आज पुरे विश्व में रथ यात्राओं का आयोजन होता हैं। उन्होंने बताया की 13 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम के लिए भक्त गण उत्साह से कार्यरत हैं प्रतिदिन मंदिर से जुड़े भक्त विभिन्न कॉलोनीयों में संकीर्तन करते हुए जाते हैं और पेंपलेट का वितरण करते हुए सभी को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित कर रहे हैं। एवं आमजन भी इस हेतु उत्साहित हैं। रथ यात्रा के विषय में महत्वपूर्ण सूचना देते हुए उन्होंने बताया की रथ यात्रा इस्कॉन मंदिर से सांय 3 बजे से प्रस्थान करते हुए शास्त्री नगर चौराहा, कलेक्ट्रेट सर्किल, नगर परिषद, चमटी खेड़ा चौराहा, मोक्ष धाम, अप्सरा टॉकीज चौराहा, गोल प्याऊ चौराहा, होते हुए सुभाष चौक तक जायेगी। रथ यात्रा के दौरान इस्कॉन की कीर्तन टीमों द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्रों मृदंगा करताल, झांझ आदि के साथ हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। साथ ही प्रसाद वितरण, पुष्प वर्षा, राजस्थानी मशक बैंड, बहरूपिया , इत्र वर्षा , शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियां आदि भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। जगन्नाथ भगवान हेतु भीलवाड़ा से विशेष रथ तैयार होकर आएगा जिसपर भगवान विराजमान होगें एवं भक्त गण रथ को स्वयं खींचते हुए भगवान को नगर का भ्रमण कराएंगे। यात्रा से पहले 3 बजे भगवान को 56 भोग लगाए जायेंगे एवं पहंडी उत्सव आदि कार्यक्रम होंगे । सुभाष चौक पर महाआरती की जाएगी एवं सभी के लिए खिचड़ी महाप्रसादी की व्यवस्था भी रहेगी। प्रेस वार्ता के दौरान मंदिर से जुड़े भक्त मधुर मुरली दास, रत्न नाभ दास, घनश्याम देव दास, दिव्य राम दास, प्रमोद पुरोहित, भरत माहेश्वरी, बालकृष्ण शर्मा आदि भक्त उपस्थित रहे।

Read these News also…

*एलजीबीटीक्यूआईए कर्मचारियों को मुख्यधारा की भूमिका प्रदान करने वाली प्रमुख मेटल और माइनिंग कंपनी में से एक – Chittorgarh News*

एलजीबीटीक्यूआईए कर्मचारियों को मुख्यधारा की भूमिका प्रदान करने वाली प्रमुख मेटल और माइनिंग कंपनी में से एक

*भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने की केंद्रीय मंत्री गडकरी से भेंट – Chittorgarh News*

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने की केंद्रीय मंत्री गडकरी से भेंट

*धागा फैक्ट्री में आगजनी करने का एक आरोपी गिरफ़्तार, एक वाहन जब्त – Chittorgarh News*

धागा फैक्ट्री में आगजनी करने का एक आरोपी गिरफ़्तार, एक वाहन जब्त

*नए कानूनों के बारे में जनजागरूकता में समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण: पुलिस अधीक्षक – Chittorgarh News*

नए कानूनों के बारे में जनजागरूकता में समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण: पुलिस अधीक्षक

*51 पौधे रोपकर आजीवन रक्षा का संकल्प लिया – Chittorgarh News*

51 पौधे रोपकर आजीवन रक्षा का संकल्प लिया

*जिले में 2 लाख 10 हज़ार से अधिक किसान लाभान्वित, 21 करोड़ 9 लाख से अधिक की राशि हस्तांतरित – Chittorgarh News*

जिले में 2 लाख 10 हज़ार से अधिक किसान लाभान्वित, 21 करोड़ 9 लाख से अधिक की राशि हस्तांतरित

*वॉटर पार्क में मारपीट व तोड़फोड़ मामले में हुई 17वीं गिरफ्तारी, – Chittorgarh News*

वॉटर पार्क में मारपीट व तोड़फोड़ मामले में हुई 17वीं गिरफ्तारी,

*डेढ़ करोड़ रुपये करीब कीमत का अवैध डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

डेढ़ करोड़ रुपये करीब कीमत का अवैध डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ़्तार

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *