Meeting held regarding preparation of D.El.Ed exam

जिला कलक्टर ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए
चित्तौड़गढ़। आगामी 30 जून को आयोजित होने वाली डीएलएड परीक्षा की तैयारी को लेकर जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने परीक्षा केंद्र तक पेपर लाने – ले जाने के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त, परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, फ्लाइंग टीम, सुरक्षा गार्ड आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा के दौरान सुरक्षा के सभी बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए मुस्तैदी के साथ कार्य करने को कहा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर भूमि अवाप्ति सुरेंद्र पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कल्पना शर्मा, प्रो दीपक पंचोली, प्रो एच एम व्यास, प्रो भरत वैष्णव सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






