PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK नये अपराधिक कानून के संबध में प्रशिक्षण का आयोजन - Chittorgarh News

नये अपराधिक कानून के संबध में प्रशिक्षण का आयोजन

SHARE:

Organization of training regarding new criminal law. 

चित्तौड़गढ़। नए अपराधिक कानून एक जुलाई से सम्पूर्ण देश में लागू होने जा रहे है। जिसका व्यापक प्रशिक्षण पुलिस विभाग के अधिकारियों व कमर्चारियों के ऑनलाईन व ऑफलाईन के अलावा सेमिनार तथा वर्क के माध्यम से करवाया जा रहा है। इसी संदर्भ में पुलिस महकमें में सभी पदों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न प्रशिक्षण केंन्द्रों, रेंज व जिला मुख्यालयों पर आयोजित किये जा रहे है, साथ ही ऑनलाईन प्रशिक्षण द्वारा भी स्टॉफ को प्रशिक्षित करवाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर नये अपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण हेतु 19 जून से लगातार ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय चैतन्य स्कूल के सभागार में आयोजित करवाया जा रहा हैं। इसके अलावा ऑफलाइन प्रशिक्षण भी करवाया जा रहा है। जिसमे कुल 1447 पुलिस कर्मचारियों व जिले के थानाधिकारियों, अनुसंधान अधिकारियों तथा विभिन्न स्थानों पर पदस्थापित पुलिस मुलाजमानों द्वारा सारगभिर्त प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। एडीजी ट्रेनिंग बी.एल.मीणा के निर्देश पर जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस एकेडमी से ऑनलाइन अनुभूत सेवाएँ प्रदान कर प्रशिक्षण दिया गया।

नए कानून में बदली हुयी धाराए, उपबंध, कानून प्रदत नवीन अधिकारों कायर्प्रणाली तथा अनुसंधानिक बदलावों के प्रशिक्षण के साथ-साथ अभ्याथिर्यो की शंकाओं का निवारण भी किया गया। प्रशिक्षण में अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय परबत सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला, वृताधिकारी तेज कुमार पाठक, संचित निरीक्षक अनिल पांडे सहित जिले के पुलिस अधिकारियों ने भी ऑनलाइन प्रशिक्षण से लाभ प्राप्त किया।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *