- One accused arrested with one and a half kilogram of illegal opium
चित्तौड़गढ़। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने गत रात्रि को गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड एवं कार्यवाही हेतु थानाधिकारी संजीव स्वामी पुलिस निरीक्षक व पुलिस जाप्ता हैडकानि. राधेश्याम, कानि. कन्हैयालाल, ओमप्रकाश व राधेश्याम के साथ रात्रि गश्त करते हुए ईनाणी रेजिडेन्सी के सामने भीलवाड़ा रोड़ पर पहुँचा। जहां एक व्यक्ति अपने दाहिने हाथ में एक थैला लटकाये हुये खड़ा नजर आया जो पुलिस जाब्ते को देखकर तेज कदमो से चलने की कोशिश करने लगा। जिसको डिटेन कर उसके कब्जेशुदा थैले को चैक किया तो उसमे पॉलिथिन की थैली में एक किलो 500 ग्राम अवैध अफीम मिली।
उक्त अवैध अफीम को जब्त कर आरोपी झालावाड़ जिले के टगर मोहल्ला भवानीमण्डी निवासी हुकमसिंह पुत्र मोहनसिंह चौहान राजपुत को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी हुकमसिंह से अवैध अफीम के सम्बन्ध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






