
जिला प्रमुख के लिए 2 जुलाई को होगा मतदान
चित्तौड़गढ़। जिले में विभिन्न पंचायती राज एवं नगरीय निकाय संस्थाओं के लिए उपचुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जिला प्रमुख के पद हेतु लोक सूचना 2 जुलाई को जारी होगी। इसी दिन मतदान एवं मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्य संख्या – 22 उपखंड बेंगू के लिए लोक सूचना 14 जून को, मतदान 30 जून को एवं मतगणना 1 जुलाई को होगी।
उपखंड चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत धनेत कलां में वार्ड पंच संख्या – 10, सेमलिया में वार्ड पंच संख्या 01, अभयपुर में वार्ड पंच संख्या 03, भूपाल सागर उपखंड के कांकरवा में वार्ड पंच संख्या 04 तथा भैंसरोड़गढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत झरझनी में वार्ड पंच संख्या 07 के लिए लोक सूचना 14 जून को जारी होगी। 30 जून को मतदान एवं इसी दिन मतगणना होगी। उपखंड रावतभाटा में नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 02 जुलाई को लोक सूचना जारी होगी। 8 जुलाई को मतदान एवं इसी दिन मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि बेंगू उपखंड के जिला परिषद सदस्य संख्या- 22 के लिए 54 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






