चित्तौड़ में जोशी को मिला जनाधार, जीत की हैट्रिक के साथ रचा इतिहास

SHARE:

लोकसभा आम चुनाव 2024 की मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी के चंद्र प्रकाश जोशी 3 लाख 89 हजार 877 वोटों से जीते

चित्तौड़गढ़। लोकसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की आठों विधानसभाओं की मतगणना मंगलवार को मेजर नटवर सिंह शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शांति पूर्वक संपन्न हुई। यहां भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश जोशी ने लगातार 3 लोस चुनाव जीतकर इतिहास रचा है, पहले चित्तौड़ में लोस चुनावो में कोई भी प्रत्याशी जीत की हैट्रिक नही लगा सका था। ये एक मिथक था जो सीपी जोशी ने तोड़ा है। उन्होंने फिर से भारी मतों से जीत दर्ज की है।

घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के चंद्र प्रकाश जोशी ने 8 लाख 88 हजार 202 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उदयलाल आंजना को 3 लाख 89 हजार 877 वोटो से हराया। इस चुनाव में लोकसभा क्षेत्र में कुल 18 प्रत्याशी मैदान में थे।

मतगणना स्थल के बाहर तैनात भारी पुलिस बल।

जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त सूचना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के चंद्र प्रकाश जोशी को 8 लाख 88 हजार 202, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आंजना उदयलाल को 4 लाख 98 हजार 325, भारत आदिवासी पार्टी के मांगीलाल निनामा को 42 हजार 812, निर्दलीय रामेश्वर लाल बैरवा को 9 हजार 544, निर्दलीय कुमावत रमेश चन्द्र को 8 हजार 837, बहुजन समाज पार्टी के मेघवाल राधेश्याम को 8 हजार 613, निर्दलीय श्यामलाल मेघवाल को 7 हजार 905, निर्दलीय बापू लाल अंजना को 7 हजार 846, एकम सनातन भारत दल से प्रकाश धाकड़ को 3 हजार 925, निर्दलीय प्रताप सिंह को 3 हजार 349, अखिल भारतीय कांग्रेस दल (अंबेडकर) से आजाद प्रकाश चन्द्र मेघवाल को 2 हजार 777, निर्दलीय जोगेंद्र सिंह होड़ा को 2 हजार 303, निर्दलीय गजेंद्र को 1 हजार 646, निर्दलीय कल्याण सिंह भाटी को 1 हजार 561, राइट टू रिकॉल पार्टी से महावीर प्रसाद कुमावत को 1 हजार 549, निर्दलीय कमल को 1 हजार 499, पहचान पीपुल्स पार्टी से मोहम्मद वाहिद खान को 1 हजार 227, विश्व शक्ति पार्टी से सीताराम अहीर को 1 हजार 226 वोट मिले। इसके अलावा नोटा पर 5 हजार 587 वोट डाले गए।

चितौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनावो का रिज़ल्ट।

पोस्टल बैलेट के कुल 10 हजार 694 मतों में से चंद्र प्रकाश जोशी को 5 हजार 868, उदयलाल आंजना को 3 हजार 148 मेघवाल राधेश्याम को 35, आजाद प्रकाश चंद्र मेघवाल को 13, प्रकाश धाकड़ को 10, महावीर प्रसाद कुमावत को 10, मांगीलाल निनामा को 568, मोहम्मद वाहिद खान को 12, सीताराम अहीर को 23, कमल को 8, कल्याण सिंह भाटी को 18, गजेंद्र को 7, जोगेंद्र सिंह होड़ा को 8, प्रताप सिंह को 5, बापू लाल आंजना को 9, कुमावत रमेश चंद्र को 8, रामेश्वर लाल बेरवा को 3, श्यामलाल मेघवाल को 6 वोट एवं नोटा पर 72 वोट डाले गए। जीत के पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी ने विजेता प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश जोशी को प्रमाण-पत्र सौंपा।

शपथ व जीत का सर्टिफिकेट लेते ही किया भोजन, सूर्यास्त के पहले शाम का भोजन करने के कारण जब जोशी मतगणना स्थल निर्वाचन अधिकारी के पास सर्टिफिकेट लेने पहुंचे तो सूर्यास्त का समय हो गया था शपथ लेते ही उन्होंने वहीं भोजन किया।

विधानसभावार आंकड़ों में विधानसभा कपासन में चंद्रप्रकाश जोशी को 102628 तथा उदय लाल आंजना को 65571 वोट मिले।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन से जीत का सर्टिफिकेट लेते जोशी।

विधानसभा बेगू में चंद्र प्रकाश जोशी को 116710 तथा उदय लाल आंजना को 71151 वोट मिले। विधानसभा चित्तौड़गढ़ में चंद्रप्रकाश जोशी को 104043 तथा उदय लाल आंजना को 67617 वोट मिले। विधानसभा निंबाहेड़ा में चंद्र प्रकाश जोशी को 112440 तथा उदय लाल आंजना को 89200 वोट मिले। विधानसभा बड़ी सादड़ी में चंद्र प्रकाश जोशी को 113253 तथा उदय लाल आंजना को 60713 वोट मिले। विधानसभा प्रतापगढ़ में चंद्र प्रकाश जोशी को 101397 तथा उदय लाल आंजना को 50239 वोट मिले। विधानसभा मावली में चंद्र प्रकाश जोशी को 120370 तथा उदय लाल आंजना को 46280 वोट मिले। विधानसभा वल्लभनगर में चंद्र प्रकाश जोशी को 111493 तथा उदय लाल आंजना को 44406 वोट मिले।

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें