शॉर्ट सर्किट से कंटेनर में लगी आग,जलकर हुआ ख़ाक

SHARE:

चित्तौड़गढ़। जिले के भादसोड़ा थाना क्षेत्र में उदयपुर-चित्तौड़गढ़ सिक्सलेन पर चलते कंटेनर में आग लग गई। आग से लाखों रुपए का नुकसान का अनुमान है। वहीं कंटेनर में नॉनवेज भरा होने की बात सामने आई है, जो उन्नाव से मुम्बई की ओर जा रहा था। जिला मुख्यालय के अलावा श्री सांवलियाजी मंदिर की दमकल मंगवा कर आग पर काबू पाया गया है। कंटेनर उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर आ रहा था। नरधारी गांव के पास केबिन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। धूंआ उठता देख कर चालक ने कंटेनर को साइड में रोका और केबिन में जांच करने लगा। इसी दौरान आग तेजी से फैल गई। इस पर चालक केबिन से सुरक्षित नीचे उतर गया। बाद में आग कंटेनर के पीछे के हिस्से में फैल गई। मामले की जानकारी मिलने पर भादसोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिला मुख्यालय व श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की दमकल ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना से एक तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें