PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जाड़ावत चुनाव प्रचार के लिए अमेठी होंगे रवाना - Chittorgarh News

जाड़ावत चुनाव प्रचार के लिए अमेठी होंगे रवाना

SHARE:

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पारिवारिक गढ़ अमेठी में वरिष्ठ पर्यवेक्षक लगाया गया। कांग्रेस पार्टी के प्रचार–प्रसार अभियान को मजबूत करने के पार्टी के जनप्रतिनिधियों को अमेठी लोकसभा क्षेत्र में जिम्मा सौंपा है।
राजस्थान के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंदसिंह जाड़ावत को शीघ्र अमेठी पहुंचने के निर्देश दिए है जोकी स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओ के साथ जमीनी रणनीति से सियासी माहौल बनाने तक का काम करेगे। संगठन और बूथ कमेटी की बैठक करेगे एवं घर-घर दस्तक देकर कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को आमजन तक पहुंचाएंगे
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर अमेठी से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार केएल शर्मा के प्रचार प्रसार के लिए रविवार प्रातः पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत अमेठी के लिए रवाना होंगे एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे और चुनाव लड़ने का उनका अनुभव हाई-प्रोफाइल सीटों पर अभियान के प्रबंधन में काम आएगा।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *