52 kg of illegal opium poppy stolen from car, one accused arrested

चित्तौड़गढ़। जिले की निम्बाहेड़ा सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक अल्टो कार में परिवहन किया जा रहा 52 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त कर जोधपुर जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के तहत थानाधिकारी सदर निम्बाहेडा संजय शर्मा द्वारा थाने के उपनिरीक्षक उदयलाल के नेतृत्व में कांस्टेबल धर्मचन्द, सुरेन्द्र पाल, बहादुर सिंह व सुरेश द्वारा सोमवार को नाकाबन्दी के दौरान हाईवे रोड़ सरहद अहीरपुरा के यहा एक अल्टो कार को रुकवाकर चेक किया तो अल्टो कार के अन्दर तीन प्लास्टिक कट्टों के अन्दर कूल 52 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा भरा हुआ मिला। जिसको जब्त कर कार चालक जोधपुर जिले के खोखर हाउस, सुल्तान नगर बी.जे.एस कोलोनी थाना महामन्दिर निवासी 45 वर्षीय सोहन लाल पुत्र पोकरराम विश्नोई को गिरफ्तार कर थाने पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजिबद्ध किया गया है। आरोपी सोहन लाल विश्नोई से अवैध अफीम डोडा चुरा की खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में पुछताछ जारी है।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






