PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कम वोटिंग के बावजूद जनता का रुझान भाजपा की ओर, कांग्रेस में उदासीनता : सीपी जोशी - Chittorgarh News

कम वोटिंग के बावजूद जनता का रुझान भाजपा की ओर, कांग्रेस में उदासीनता : सीपी जोशी

SHARE:

चित्तौड़गढ़। लोकसभा चुनाव के मध्य नजर प्रचार प्रसार का दौर अंतिम चरण में है, जिसको लेकर प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर दमखम दिखा रहे हैं, प्रथम चरण में कम हुई वोटिंग को लेकर भी प्रत्याशी चिंता में नजर आ रहे है। लेकिन द्वितीय चरण में वोटिंग में बढ़ोतरी हो इसके लिए प्रत्याशी पुरजोर प्रयास भी कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सीपी जोशी बुधवार को संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान खास बातचीत की । लोकसभा चुनावों के प्रथम चरण में कम वोटिंग को लेकर उन्होंने कहा कि जनता का रुझान भाजपा के प्रति दिखा है कम वोटिंग कांग्रेस के लोगो में उदासीनता के कारण हुई है, चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक रचना नीचे तक मजबूती के साथ कार्य करती है। भाजपा के हजारों लाखों कार्यकर्ता और पदाधिकारीयो के द्वारा नीचे तक हमारी तैयारी पूरी है। अभी घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक पन्ना प्रमुख डोर टू डोर जाकर अधिकतम मतदान करवाए जाने के प्रयास कर रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में भी जो मतदान हुआ है वह मतदान भाजपा के पक्ष में हुआ है, कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों में उदासीनता दिखाई है। कांग्रेस की प्रति अब लोगों में विश्वास टूट चुका है। उन्होंने ने बिना नाम लिए कहा की जिस पार्टी का सेनापति मैदान छोड़ कर वायनाड की ओर भाग जाएं, जिस पार्टी के लिए चुनाव लडने के लिए प्रत्याशी न मिले तो उस पार्टी का कार्यकर्ता कहा जायेगा। इस करना से भी कांग्रेस के प्रति लोगों में उदासीनता झलकती हैं। जहां तक भाजपा का सवाल है पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता नेशन फर्स्ट और विकसित भारत संकल्प को लेकर मोदी को फिर से प्रधान सेवक बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

उन्होंने कहा की निश्चित रूप से द्वितीय चरण में वोट प्रतिशत बढ़ेगा और भाजपा के समर्थन में लोग मतदान करेंगे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *