Three accused arrested with more than one kg opium and 2 kg ganja

चित्तौड़गढ़। जिले की कनेरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा 2 किलो व अवैध अफीम 1 किलो 150 ग्राम जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त व परिवहन एवं भण्डारण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के तहत एएसपी परबतसिंह व डीएसपी निम्बाहेडा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन मे थानाधिकारी आजाद पटेल उनि मय जाब्ता द्वारा दौराने सर्कल गस्त सरसी बस स्टैण्ड पहुंचे, कि एक दुकानदार पुलिस जीप व जाब्ते को वर्दी में देखकर दुकान से प्लास्टिक का सफेद रंग का कट्टा हाथ में लेकर भाग रहा था, जिसको पुलिस जाब्ते द्वारा घेरा देकर रोका तो कट्टे में अवैध गांजा पाया गया। इसी तरह पास में ही दूसरी दूकान से दो व्यक्ति हाथ में स्टील का छोटा डिब्बा लेकर भागने लगे जिनको भी पुलिस जाब्ते द्वारा घेरा देकर रोका जाकर बारी-बारी से तलाशी ली गई, तो पहली दुकान से भागे व्यक्ति सरसी थाना कनेरा निवासी 60 वर्षीय मुकन्ददास पुत्र मांगी दास बैरागी के कब्जे से अवैध गांजा 2 किलो एवं दूसरी दुकान से भागे दो व्यक्तियों कनेरा निवासी 60 वर्षीय रतनलाल पुत्र ख्यालीलाल ब्राह्मण व 33 वर्षीय भरत पुत्र रतनलाल ब्राह्मण के कब्जे से अवैध अफीम 1 किलो 150 ग्राम पाया गया। अवैध अफीम व गांजा को जब्त कर तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसधान जारी है।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






