In the case of kidnapping of a minor, six top-10 criminals absconding for 3 years, including permanent and arrest warrant, arrested.

चित्तौड़गढ़। चंदेरिया थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत नाबालिग के अपहरण के एक मामले में 3 साल से अधिक समय से फरार टॉप-10 अपराधी सहित छः स्थाई व गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड के तहत एएसपी परबत सिह व डीएसपी ग्रामीण चित्तौड़गढ़ शिव प्रकाश टेलर के निर्देशन में थानाधिकारी धर्मराज मीना उप निरीक्षक के नेतृत्व में थाना चंदेरिया से विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा थाना चंदेरिया के कुल 06 वाछित स्थायी/गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर निस्तारण किया।
जिसमें नाबालिग के अपहरण के मामले में 3 साल से अधिक समय से फरार चल रहा थाना स्तर का टॉप-10 वांछित अपराधी भटवाडाकला थाना गंगरार निवासी नारायण लाल पुत्र राम लाल भील को गिरफ्तार किया हैं। इसी प्रकार अन्य मामलों में वांछित बोदियाना थाना चन्दरिया निवासी अहमद नूर पिता हाजी अमिर खां, बढौदिया थाना चंदेरिया निवासी अम्बा लाल पुत्र प्यारा जटिया, राजू पुत्र प्यारा जटिया, घोसुण्डा थाना चंदेरिया निवासी भरत उर्फ भारत पुत्र गुडू लाल भोई व ओडूंन्द थाना चंदेरिया निवासी शंकर लाल पुत्र नारायण प्रजापत को गिरफ्तार किया गया हैं।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






