District Election Officer Lee held a meeting of Election Officer officials.

RO should inspect all polling stations: District Election Officer.
चित्तौड़गढ़। लोकसभा आम चुनाव के लिए विभिन्न चुनावी गतिविधियों के लिए गठित प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारियों की बैठक आज जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने जिला परिषद सभागार में बैठक ली और विभिन्न चुनाव कार्यो की समीक्षा पर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से उन्होंने कहा कि वह सभी अपने-अपने क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का एक बार आवश्यक रूप से निरीक्षण कर ले एवं मतदाताओं को केंद्रों पर दी जाने वाली सुविधाओं सहित केंद्र पर छाया, पानी और बिजली की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय तथा केंद्र पर पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव संचालन प्रकोष्ठ सहित कानून व्यवस्था, मतदान दलों को प्रशिक्षण, डाक मतपत्र सहित एमसीएमसी प्रकोष्ठ में प्राप्त आवेदन पत्रों का समय पर सत्यापन एवं निष्पादन करने पैड न्यूज़ की मॉनिटरिंग सहित विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों से अब तक की गई कार्रवाई और चुनाव आयोग के विभिन्न नवीनतम दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्वीप गतिविधियों के माध्यम से अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । प्रारंभ में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर रावतभाटा विनोद मल्होत्रा ने विभिन्न चुनावी जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर भूमि अवाप्ति सुरेंद्र कुमार पुरोहित, सीईओ दिनेश कुमार मंडोवरा सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






