PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK महिलाएं स्वयं के साथ अपनी साथी महिलाओं के आत्मनिर्भरता का मार्ग भी प्रशस्त करें: बीनू देवल - Chittorgarh News

महिलाएं स्वयं के साथ अपनी साथी  महिलाओं के आत्मनिर्भरता का मार्ग भी  प्रशस्त करें: बीनू देवल 

SHARE:

Women should pave the way for self-reliance of their fellow women along with themselves: Binu Deval, SDM 

Sakhi Utsav organized by Hindustan Zinc Chanderiya Lead Zinc Smelter on the occasion of International Women’s Day.   

More than 15 hundred ‘Sakhis’ participated with enthusiasm.   

चित्तौड़गढ़। ग्रामीण पृष्ठभूमि सेे महिलाओं का अपनों से संघर्ष और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए इस मुकाम पर पहुंचना सबसे बड़ी उपलब्धि हैं, हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से महिलाओं के सशक्तिकरण की यह पहल अनुकरणीय हैं।महिलाएं स्वयं के साथ साथ अपनी साथी महिलाओं के आत्मनिर्भरता का मार्ग भी प्रशस्त करें, यह बात चित्तौड़गढ उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल ने हिन्दुस्तान जिंक चन्देरिया, मंजरी फाउंडेशन एंव सखी संगम समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित सखी उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही।

उन्होंने महिलाओं के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब आवश्यकता हैं इस प्रयास में पीछे रही महिलाओं को आगे लाने का। इसके लिये आप जिम्मेदारीपूर्वक उन्हे अपने साथ लाने का प्रयास करें। 

कार्यक्रम में चन्देरिया लोकेशन हेड कमोद सिंह ने हिन्दुस्तान जिंक द्वारा संचालित सखी परियोजना की जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी महिला सशक्तिकरण हेतु सदैव कटिबद्ध है। उन्होेंने कहा कि घर की जिम्मेदारियां निभाते हुए स्वयं को सशक्त बनाना भारतीय महिलाओं की परंपरा रही हैं। महिलाएं मुसीबत में भी टूटती नहीं हैं, वो संघर्ष करते हुए हमेशा आगे बढती हैं एवं प्रबन्धन में भी महिलाएं सर्वश्रेष्ठ हैं।

सुबह से आयोजित सखी उत्सव में मटकी रेस, रस्सा कस्सी, कबड्डी का आयोजन हुआ जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फिर भजन किर्तन और राजस्थानी गानो पर नृत्य, महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। बढ़ते तापमान के बावजुद उत्साह में कोई कमी नही थी। कार्यक्रम का आयोजन सी.एस.आर कार्यक्रम के अन्तर्गत किया गया, जिसमें 1500 से अधिक ‘सखी‘ ग्रामीण महिलाओं, महिला कर्मचारियों एवं जिंक परिवार की सदस्यों ने बढ़ चढ़कर परिवार, समाज और देश को सशक्त करने का प्रण लिया।

खेल प्रतियोगिता प्रतिभागी तथा विजेता महिलाओं को पुरस्कार वितरीत किये गये। सखी उत्सव में सखी फेडरेशन की अध्यक्ष तारा राणावत ने परियोजना की वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सहायक निदेशक पशुपालन विभाग डाॅ. सुमेर सिंह, भारतीय डाक विभाग से गोपाल शर्मा, मनीष सुवालका, केवीके से रतन सोलंकी, मैनेजर नाबार्ड महेन्द्र डूडी, जिंक के हाइडो इकाई प्रमुख विनोद कोठारी, पर्यावरण प्रमुख तरुण मेघवाल, अनुज  गुप्ता, निर्मला संतोष तथा जिंक  महिला क्लब समिति सदस्य उपस्थित थे।

समूह की महिलाओं द्वारा लोक नृत्य तथा गीतों की लोकलुभावन प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में साथ ही सीएसआर के अन्तर्गत हिन्दुस्तान जिंक़ द्वारा संचालित की जा रही परियोजनाओं सखी, समाधान परियोजना, ज़िंक कौशल एवं शिक्षा संबंल, माइक्रोएन्टरप्राइजेज एवं इण्डिया पोस्ट के कार्यो और गतिविधियों की जानकारी स्टाॅल के माध्यम से दी गयी।

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा 5 जिलों उदयपुर,राजसमंद,भीलवाड़ा, अजमेर, चित्तौडगढ़ एवं उत्तराखण्ड के पंतनगर में सखी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के आस पास के क्षेत्र की 300 से अधिक सखी समूहों से जुड़कर 4 हजार से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही है।

यह खबरें भी पढ़ें…

*एक पहल पुरुषों की तरफ से क्यों नहीं की जाती? – Chittorgarh News*

एक पहल पुरुषों की तरफ से क्यों नहीं की जाती?

*अपनी योग्यता व कौशल के दम पर महिलाएं रच रही सफलता का इतिहास, महिला दिवस विशेष – Chittorgarh News*

अपनी योग्यता व कौशल के दम पर महिलाएं रच रही सफलता का इतिहास

*2.19 क्विंटल अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त, एक गिरफ्तार, एक नामजद – Chittorgarh News*

2.19 क्विंटल अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त, एक गिरफ्तार, एक नामजद

*तस्करों को डोडा चूरा उपलब्ध करवाने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार – Chittorgarh News*

तस्करों को डोडा चूरा उपलब्ध करवाने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार

*सांवलिया जी में वॉटर लेजर-शो का लोकार्पण – Chittorgarh News*

सांवलिया जी में वॉटर लेजर-शो का लोकार्पण

*अनादि काल से हमारे पुरखों ने भी महिलाओं को ही प्राथमिकता प्रदान की: सीपी जोशी – Chittorgarh News*

अनादि काल से हमारे पुरखों ने भी महिलाओं को ही प्राथमिकता प्रदान की: सीपी जोशी

*2 किलोग्राम अवैध अफीम सहित स्कूटी जब्त, एक गिरफ्तार – Chittorgarh News*

2 किलोग्राम अवैध अफीम सहित स्कूटी जब्त, एक गिरफ्तार

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *